,

HAPUR: आचार्य प्रमोद कृष्णम का भव्य स्वागत

Grand welcome to Acharya Pramod Krishnam in Hapur

REPORT- SUNIL KUMAR

HAPUR: सपा और राहुल गांधी पर साधा निशाना

कल्कि धाम के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम का हापुड़ में ग्रामीणों ने जोरदार स्वागत किया। वह संभल से मेरठ की ओर जा रहे थे। जैसे ही उनका काफिला हापुड़ के धनौरा कट पर पहुंचा, पहले से मौजूद सैकड़ों ग्रामीण फूलमालाएं लेकर उनके स्वागत के लिए खड़े दिखाई दिए। आचार्य प्रमोद कृष्णम के पहुंचते ही ग्रामीणों ने उनका फूलमालाओं से अभिनंदन किया और उत्साहपूर्वक स्वागत किया।

सपा को बताया हिंदू और इंसानियत विरोधी, राहुल गांधी पर भी की टिप्पणी

स्वागत कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए आचार्य प्रमोद कृष्णम ने समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि सपा और कांग्रेस बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा एक कार्यक्रम में महिला का नकाब खींचने के मामले को लेकर लगातार विरोध कर रही हैं, लेकिन बांग्लादेश में एक हिंदू युवक की सरेआम पिटाई कर हत्या करने और शव को पेड़ पर लटकाकर आग लगाने जैसी घटना पर कोई विरोध नहीं कर रहीं।

आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कि समाजवादी पार्टी आतंकवादियों का समर्थन करने वाली, हिंदू विरोधी और इंसानियत के खिलाफ खड़ी पार्टी है। उन्होंने सपा को जातिवाद का नंगा नाच करने वाली और गुंडों की पार्टी बताया। वहीं राहुल गांधी के वोट चोरी के आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि बिहार की जनता ने इस मुद्दे की हवा निकाल दी है और राहुल गांधी को इस बयान पर शर्म आनी चाहिए।

ग्रामीणों द्वारा स्वागत के बाद आचार्य प्रमोद कृष्णम का काफिला मेरठ के लिए रवाना हो गया।

Chhattisgarh Patwari Strike: हड़ताल पर राजस्व मंत्री बोले, धान खरीदी में पारदर्शिता लाने PV ऐप लाए, सहयोग करें पटवारी

रायपुर/कोरबा/कोरिया। Chhattisgarh Patwari Strike: छत्तीसगढ़ में PV ऐप की तकनीकी और व्यावहारिक…

Raigarh Patwari Strike: रायगढ़ के 256 पटवारी हड़ताल पर, PV ऐप की समस्याएं दूर करने समेत कई मांगें

रायगढ़, छत्तीसगढ़। Raigarh Patwari Strike: छत्तीसगढ़ में पटवारी संघ ने अपनी विभिन्न…

UPI यूजर्स को दिवाली तक राहत, मर्चेंट पेमेंट पर MDR लागू करने का फैसला टला

BY: Yoganand Shrivastva UPI त्योहारी सीजन में डिजिटल भुगतान करने वाले ग्राहकों…

CJP प्रदर्शन पर भड़कीं Kunickaa Sadanand, मोदी सरकार से पूछे तीखे सवाल

Kunickaa Sadanand : अभिनेत्री कुनिका सदानंद एक बार फिर अपने बयान को…

सगाई तोड़ने के बाद फिर साथ आए Prithvi Shaw Akriti Agarwal, एक्ट्रेस ने बताई अलग होने की वजह

Prithvi Shaw Akriti Agarwal : भारतीय क्रिकेटर पृथ्वी शॉ और अभिनेत्री व…

Pakistan में बड़ा रेल हादसा, पटरी से उतरी रहीम बाबा एक्सप्रेस, 5 की मौत और 30 घायल

Pakistan: पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में मंगलवार सुबह एक बड़ा रेल हादसा…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. डोंगरगढ़ में मां-बेटे की हत्या,…

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. दमोह से रवाना होगी सनातन…