,

New Delhi: अटल जी की जन्म शताब्दी पर भाजपा मुख्यालय में भव्य दीप महोत्सव, राष्ट्र ने किया युगपुरुष को नमन

New Delhi: नई दिल्ली में परम श्रद्धेय भारत रत्न पं. अटल बिहारी वाजपेयी जी की जन्म शताब्दी के पावन अवसर पर भारतीय जनता पार्टी मुख्यालय, नई दिल्ली में एक भव्य एवं दिव्य दीप महोत्सव का आयोजन किया गया। यह आयोजन न केवल एक समारोह था, बल्कि राष्ट्र निर्माण में अटल जी के अतुलनीय योगदान को स्मरण करने का भावपूर्ण क्षण भी बना।

New Delhi: दीपोत्सव कार्यक्रम में देश के पूर्व उपराष्ट्रपति श्री एम. वेंकैया नायडू, भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जगत प्रकाश नड्डा, राष्ट्रीय महामंत्री श्री अरुण सिंह, केंद्रीय राज्य मंत्री श्री हर्ष मल्होत्रा और दिल्ली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री वीरेन्द्र सचदेवा विशेष रूप से उपस्थित रहे। सभी गणमान्य अतिथियों ने दीप प्रज्वलन कर अटल जी को श्रद्धांजलि अर्पित की।

New Delhi: कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने पं. अटल बिहारी वाजपेयी जी के जीवन, विचारों और राष्ट्र के प्रति उनके समर्पण को याद किया। उन्होंने कहा कि अटल जी केवल एक राजनेता नहीं, बल्कि एक कवि, विचारक और ऐसे दूरदर्शी नेता थे, जिन्होंने भारतीय राजनीति को संवाद, मर्यादा और लोकतांत्रिक मूल्यों की नई दिशा दी।

दीपों की रोशनी में भाजपा मुख्यालय अटल जी की स्मृतियों से आलोकित नजर आया। कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं और नेताओं ने उनके आदर्शों को आत्मसात करने और राष्ट्र सेवा के पथ पर आगे बढ़ने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर सभी ने एक स्वर में श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी के चरणों में विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके विचारों को आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

Indore Rajwada SBI Action: राजवाड़ा में SBI बैंक की बिल्डिंग पर निगम की कार्रवाई

Indore Rajwada SBI Action: इंदौर के ऐतिहासिक राजवाड़ा क्षेत्र में गुरुवार को…

Khairagarh University Protest: वाद्य यंत्रों की कमी से रिजल्ट की गड़बड़ी तक, संगीत संकाय के छात्रों का फूटा गुस्सा

Khairagarh University Protest: छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ स्थित राजकुमारी इंदिरा कला एवं संगीत…