,

बहराइच: पुलिस का ‘ऑपरेशन लंगड़ा’, मुठभेड़ में अपराधी घुटनों के बल आया

- Advertisement -
Ad imageAd image
mulkaraj-shyam-bihari-criminal-record-bareilly

रिपोर्टर: शबीहुल हसनैन, एडिट- विजय नंदन

बहराइच में योगी सरकार की पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने मंगलवार को एक बड़े अपराधी को मुठभेड़ में घायल कर पकड़ लिया। इस ऑपरेशन को ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ नाम दिया गया है। कैसरगंज इलाके के सराय कनहर में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ हुई। जवाबी फायरिंग में बदमाश के दाहिने पैर में गोली लगी, जिससे वह घायल होकर गिर पड़ा। घायल अपराधी की पहचान मुल्कराज पुत्र श्याम बिहारी के रूप में हुई है।

पुलिस ने मौके से बंदूक और कारतूस बरामद किए हैं। घायल मुल्कराज को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।

कैसरगंज सीओ रवि खोखर ने बताया कि अपराधी लंबे समय से सक्रिय था और उसके खिलाफ कई मामले दर्ज हैं।

सीओ कैसरगंज रवि खोखर

“पुलिस टीम पर फायरिंग की गई, जवाबी कार्रवाई में अपराधी घायल हुआ। मौके से हथियार बरामद कर लिए गए हैं।”

अपराधी की क्राइम हिस्ट्री

नाम: मुल्कराज कश्यप पुत्र श्याम बिहारी

स्थान: ग्राम राजपुर नौसोहरा, थाना बौडी, जनपद बहराइच

कुछ पुराने मामले एवं धाराएँ:

  1. थाना कटरा बाजार, गोण्डा — धारा 3(1) उत्तर प्रदेश गिरोहबन्द समाज विरोधी क्रियाकलाप अधिनियम, 1986
  2. थाना कटरा बाजार, गोण्डा — धारा 380/457 भादवि (चोरी / चोरी का प्रयास)
  3. थाना परसरामपुर, बस्ती — धारा 354/506 भादवि (यौन उत्पीड़न / धमकी)
  4. थाना बौण्डी, जनपद बहराइच — धारा 3(1) गिरोहबन्द समाज विरोधी अधिनियम
  5. थाना रानीपुर, जनपद बहराइच — कई धाराएँ जैसे 380/411/413/457 भादवि; चोरी, अनधिकृत प्रवेश, चोरी से संबंधित मुकदमे
- Advertisement -
Ad imageAd image

Mayaganj Hospital: मायागंज अस्पताल में घायल युवक की मौत, इलाज में देरी का आरोप; परिजनों ने 3 घंटे किया हंगामा

रिपोर्ट: संजीव कुमार शर्मा Mayaganj Hospital भागलपुर के मायागंज अस्पताल में इलाज

Shailesh Kumar Record: सारण के शैलेश कुमार ने रचा इतिहास, Badwater 135 Ultra Marathon में बनाया नया रिकॉर्ड

रिपोर्टर: पवन कुमार सिंह Shailesh Kumar Record सारण जिले के गड़खा प्रखंड

Mainpat Ghunghta Bridge Accident: दूसरे दिन नदी से मिला लापता युवक का शव, SDRF ने चलाया सर्च ऑपरेशन

Mainpat Ghunghta Bridge Accident अंबिकापुर के मैनपाट क्षेत्र में हुए घुनघंटा पुल