,

मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना की उड़ान: अंदरूनी गाँवों को मिली राहत की सवारी

mukhyamantri-grameen-bus-yojana-bhanupratappur-launch

Report: अभिषेक सिंह ठाकुर

भानुप्रतापपुर: मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना के तहत आज भानुप्रतापपुर में पहली बार नई बस सेवा की शुरुआत की गई। इस सेवा के शुरू होने से क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों को राहत मिलने वाली है, क्योंकि अब यहां से आवाजाही पहले से अधिक सुगम और सुविधाजनक हो पाएगी।

नई बस भानुप्रतापपुर से कच्चे, किशनपुरी होते हुए कोरर तक जाएगी और इसी मार्ग से वापस कच्चे और पुरी होते हुए भानुप्रतापपुर लौटेगी। यह रूट अब तक नियमित बस सेवा से वंचित था, जिसके चलते ग्रामीणों को आवागमन में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता था।

अतिथियों ने दिखाई हरी झंडी

शुभारंभ कार्यक्रम में अंतागढ़ विधायक विक्रम उसेंडी, जिला कलेक्टर नीलेश महादेव क्षीरसागर, और मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत कांकेर हरीश मांडवी उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने हरी झंडी दिखाकर बस को रवाना किया। ग्रामीणों ने इसे एक महत्वपूर्ण कदम बताते हुए खुशी जताई।

ग्रामीणों को मिलेगी राहत

स्थानीय लोगों ने कहा कि इस बस सेवा के शुरू होने से अब रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं और बाज़ार तक पहुंच काफी आसान होगी। लंबे समय से इस मार्ग में नियमित यातायात सेवा शुरू होने की मांग की जा रही थी।

और रूटों पर भी बस सेवा की मांग

इस अवसर पर जनपद पंचायत भानुप्रतापपुर के अध्यक्ष सुनाराम तेता ने जिला कलेक्टर से अनुरोध किया कि क्षेत्र के अन्य ग्रामीण मार्गों पर भी यात्री बस सेवाएं शुरू की जाएं। इस पर जिला कलेक्टर ने आश्वासन दिया कि ऐसे रूटों को चिन्हांकित कर जल्द ही वहां भी बस सेवाएं शुरू करने का प्रयास किया जाएगा।

Chanakya Niti: चाणक्य के अनुसार इन 5 आदतों को माना गया है अवगुण, जानें क्या कहता है नीतिशास्त्र

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य की नीतियों में व्यक्ति के स्वभाव, व्यवहार, रिश्तों…