MPESB: मध्यप्रदेश में नर्सिंग ऑफिसर और सिस्टर ट्यूटर के 2,646 पदों पर भर्ती, आवेदन प्रक्रिया शुरू

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
MPESB

MPESB: मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग के तहत नर्सिंग ऑफिसर और सिस्टर ट्यूटर के कुल 2,646 पदों के लिए संयुक्त भर्ती परीक्षा-2026 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 6 अप्रैल से 20 अप्रैल 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। परीक्षा 15 मई 2026 से आयोजित की जाएगी।

MPESB: कौन कर सकता है आवेदन?

नर्सिंग ऑफिसर के लिए 12वीं कक्षा में PCB विषय के साथ बीएससी नर्सिंग या पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग की डिग्री अनिवार्य है। न्यूनतम 45% अंक चाहिए, जबकि आरक्षित वर्ग को 5% की छूट मिलेगी। इसके अलावा मध्यप्रदेश नर्सिंग काउंसिल में पंजीकरण जरूरी है।सिस्टर ट्यूटर पद के लिए भी 12वीं PCB विषय से उत्तीर्ण होना आवश्यक है, साथ ही कम से कम 1 वर्ष का अनुभव और नर्सिंग काउंसिल में पंजीकरण अनिवार्य है।

MPESB: पदों का विवरण और वेतनमान

नर्सिंग ऑफिसर: 1,256 पद सरकारी अस्पतालों में, 954 पद सरकारी मेडिकल कॉलेजों में। वेतनमान 28,700 रुपये (लेवल-7)। सिस्टर ट्यूटर: 218 पद, वेतनमान 36,200 रुपये (लेवल-9)। दोनों पद नियमित और तृतीय श्रेणी सेवा के अंतर्गत आते हैं।

MPESB: आवेदन शुल्क और परीक्षा पैटर्न

सामान्य वर्ग के लिए आवेदन शुल्क 500 रुपये है, जबकि SC/ST/OBC/EWS/दिव्यांग वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 250 रुपये निर्धारित है। बैकलॉग पदों के लिए कोई शुल्क नहीं है। आवेदन पोर्टल शुल्क कियोस्क से 60 रुपये और स्वयं लॉगिन पर 20 रुपये तय किया गया है।

परीक्षा में कुल 100 प्रश्न होंगे, प्रत्येक का एक अंक। परीक्षा दो शिफ्ट में आयोजित होगी – पहली सुबह 10 बजे से 12 बजे तक, दूसरी दोपहर 3 बजे से 5 बजे तक। 25 अंक सामान्य ज्ञान, हिंदी, अंग्रेजी, गणित और विज्ञान से होंगे, जबकि 75 अंक नर्सिंग विषय से जुड़े होंगे। न्यूनतम योग्यता अंक सामान्य वर्ग के लिए 50% और आरक्षित वर्ग के लिए 40% रखे गए हैं।

MPESB: चयन प्रक्रिया और अन्य जरूरी जानकारी

चयन केवल लिखित परीक्षा की मेरिट के आधार पर होगा। परीक्षा के दौरान मोबाइल, कैलकुलेटर आदि ले जाना सख्त मना है। बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन अनिवार्य होगा। परीक्षा शुरू होने के बाद बाहर जाने की अनुमति नहीं मिलेगी। आवेदन के लिए आधार आधारित पंजीकरण जरूरी है, साथ ही फोटो पहचान पत्र लेकर आना अनिवार्य है।

read also: Rajpal Yadav ने पहली बार जेल का अनुभव किया साझा, फैंस और सहयोगियों का जताया आभार

12 April 2026 Horoscope

12 April 2026 Horoscope : रविवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से महत्वपूर्ण

Firozabad में भीषण सड़क हादसा: दो रोडवेज बसों के बीच आमने-सामने की भिड़ंत, एक दर्जन यात्री घायल

रिपोर्ट - प्रेमपाल सिंह Firozabad फिरोजाबाद जिले के शिकोहाबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत

Bribery Case : गिरीडीह में ACB की बड़ी कार्रवाई, 5 हजार रिश्वत लेते JE गिरफ्तार

Bribery Case : मनरेगा कार्य के नाम पर मांगी थी रिश्वत, शिकायत

Bulldozer Action Protest: मैनपाट में बुलडोजर कार्रवाई के विरोध में चक्काजाम, NH-43 पर यातायात ठप

Bulldozer Action Protest: अम्बिकापुर के मैनपाट क्षेत्र में प्रशासन की बुलडोजर कार्रवाई