,

मध्यप्रदेश में मौसम ने ली करवट: दिन में भी सर्दी जैसा अहसास, कई जिलों में झमाझम बारिश

- Advertisement -
Ad imageAd image
मध्यप्रदेश में मौसम ने ली करवट: दिन में भी सर्दी जैसा अहसास, कई जिलों में झमाझम बारिश

मध्यप्रदेश में मौसम ने करवट ले ली है। एक साथ तीन वेदर सिस्टम सक्रिय होने के कारण आंधी, बारिश और ठंडी हवाओं का असर प्रदेशभर में दिख रहा है। कई जिलों में दिन के तापमान में रिकॉर्ड गिरावट हुई है दतिया, गुना, नौगांव और टीकमगढ़ में पारा 23 डिग्री से भी नीचे पहुंच गया। राजधानी भोपाल समेत प्रदेश के कई हिस्सों में लगातार बारिश और ठंडी हवाओं से सर्दी जैसी स्थिति बन गई है।

दतिया में डेढ़ इंच, जबलपुर में सवा इंच बारिश

red and orange alert of heavy rain in madhya pradesh know latest mp weather  forecast MP में होगी भारी बारिश, 2 दिन रेड और 3 दिन ऑरेंज अलर्ट; आज इन जिलों  में

मौसम विभाग के मुताबिक, दतिया में सबसे अधिक डेढ़ इंच बारिश दर्ज की गई।
जबलपुर में सवा इंच, मलाजखंड में पौन इंच, गुना में आधा इंच से ज्यादा और मंडला में आधा इंच पानी गिरा।
भोपाल में दिनभर रिमझिम बारिश होती रही, जबकि ग्वालियर, रायसेन, टीकमगढ़, नर्मदापुरम, शिवपुरी, निवाड़ी, दमोह, छतरपुर, सिवनी और रीवा समेत कई जिलों में भी रुक-रुक कर बारिश हुई।

बारिश के कारण खेतों में पानी भर गया है, जिससे खड़ी फसलों को नुकसान पहुंचा है। किसानों ने अब सरकार से मुआवजे की मांग शुरू कर दी है।

दिन में कंपकंपी, पारा 22.4 डिग्री तक पहुंचा

ठंडी हवाओं के बीच दिन का तापमान भी सामान्य से 5 से 6 डिग्री नीचे चला गया है।गुरुवार को दतिया में पारा 22.4 डिग्री तक पहुंच गया, जो सबसे कम था।छतरपुर के नौगांव में 22.5°, गुना में 22.7°, टीकमगढ़ में 22.8°, मलाजखंड में 23.3° और धार में 23.4° दर्ज किया गया। राजधानी भोपाल में 24°, इंदौर में 23.2°, उज्जैन-ग्वालियर में 24° और जबलपुर में 28.2° डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया।

11 जिलों में आज भी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने शुक्रवार को झाबुआ, अलीराजपुर, धार, बड़वानी, खरगोन, बुरहानपुर, सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी और सिंगरौली जिलों में हल्की बारिश की चेतावनी जारी की है।
सीनियर मौसम वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन के अनुसार,
“प्रदेश के उत्तरी हिस्से में साइक्लोनिक सर्कुलेशन, एक डिप्रेशन और एक अन्य सिस्टम सक्रिय है, जिसके कारण मौसम में बदलाव जारी रहेगा।”

- Advertisement -
Ad imageAd image

Bahraich Tiranga Bike Rally: बहराइच में ऐतिहासिक तिरंगा बाइक रैली, युवाओं के उत्साह से गूंजा शहर

रिपोर्टर-शबीहुल हसनैन Bahraich Tiranga Bike Rally 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर

Jalaun Suicide Case: जालौन में युवक ने फांसी लगाकर दी जान, रुपये के लेनदेन को लेकर विवाद की जांच शुरू

रिपोर्ट: अफजाल अहमद Jalaun Suicide Case कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सहावनाका निवासी

Aaj Ka Rashifal: 6 शुभ योगों के बीच जानें कैसा रहेगा रविवार का दिन

Aaj Ka Rashifal: 16 अगस्त 2026, रविवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से

Analog Paneer Ban: यूपी सरकार का बड़ा फैसला, एनालॉग पनीर, क्रीम, घी और खोवा पर प्रतिबंध

Analog Paneer Ban उत्तर प्रदेश सरकार ने खाद्य सुरक्षा और उपभोक्ताओं के