,

मध्यप्रदेश में फिर बदलेगा मौसम, भोपाल-इंदौर में बादल और बूंदाबांदी की संभावना

- Advertisement -
Ad imageAd image
मध्यप्रदेश में फिर बदलेगा मौसम, भोपाल-इंदौर में बादल और बूंदाबांदी की संभावना

मध्यप्रदेश में एक बार फिर मौसम बदलने वाला है। लो प्रेशर एरिया और साइक्लोनिक सर्कुलेशन के सक्रिय होने से अगले दो दिन तक प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और बादल छाए रहने की संभावना है। भोपाल, इंदौर, उज्जैन, नर्मदापुरम, ग्वालियर, सागर और जबलपुर संभाग के 30 से अधिक जिलों में इसका असर दिखेगा।

लो प्रेशर और साइक्लोनिक सिस्टम सक्रिय

सीनियर मौसम वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन ने बताया कि उत्तर-पूर्वी हिस्से में बने निम्न दबाव क्षेत्र और चक्रवाती प्रणाली के कारण सोमवार और मंगलवार को मौसम में बदलाव रहेगा। कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश, गरज-चमक और ठंडी हवाएं चल सकती हैं।

दिन के तापमान में बढ़ोतरी, फिर गिरेगा पारा
रविवार को प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में धूप निकली, जिससे तापमान में 2.9 डिग्री तक बढ़ोतरी हुई। भोपाल में पारा 31.1 डिग्री, इंदौर में 30.1 डिग्री और ग्वालियर में 31 डिग्री दर्ज किया गया। हालांकि 4 नवंबर की रात से पश्चिमी विक्षोभ (वेस्टर्न डिस्टरबेंस) सक्रिय होगा, जिससे ठंडी हवाएं चलने और तापमान गिरने की संभावना है।

अक्टूबर में सामान्य से 121% ज्यादा बारिश, नवंबर में बढ़ेगी ठंड
मौसम विभाग के अनुसार, अक्टूबर में औसत 2.8 इंच बारिश दर्ज की गई, जो सामान्य से 121% ज्यादा है। वहीं, नवंबर में भी बारिश के साथ ठंड बढ़ने का ट्रेंड जारी रहेगा। इस बार भी प्रदेश में नवंबर के दूसरे सप्ताह से सर्दी तेज होने की संभावना है।

Bahraich Tiranga Bike Rally: बहराइच में ऐतिहासिक तिरंगा बाइक रैली, युवाओं के उत्साह से गूंजा शहर

रिपोर्टर-शबीहुल हसनैन Bahraich Tiranga Bike Rally 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर

Jalaun Suicide Case: जालौन में युवक ने फांसी लगाकर दी जान, रुपये के लेनदेन को लेकर विवाद की जांच शुरू

रिपोर्ट: अफजाल अहमद Jalaun Suicide Case कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सहावनाका निवासी

Aaj Ka Rashifal: 6 शुभ योगों के बीच जानें कैसा रहेगा रविवार का दिन

Aaj Ka Rashifal: 16 अगस्त 2026, रविवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से

Analog Paneer Ban: यूपी सरकार का बड़ा फैसला, एनालॉग पनीर, क्रीम, घी और खोवा पर प्रतिबंध

Analog Paneer Ban उत्तर प्रदेश सरकार ने खाद्य सुरक्षा और उपभोक्ताओं के