MP Weather Update: मध्यप्रदेश में ठंड का कहर, ग्वालियर-रीवा में घना कोहरा, पारा 5 डिग्री से नीचे

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
MP Weather Update

MP Weather Update: जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हो रही बर्फबारी का असर अब मध्य प्रदेश में साफ दिखने लगा है। प्रदेश में कड़ाके की सर्दी पड़ रही है और बुधवार रात से ठंड और तेज होने के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक और गिरावट हो सकती है।

MP Weather Update: उत्तरी एमपी में घना कोहरा

प्रदेश के उत्तरी हिस्से में घना कोहरा छाया हुआ है। खासतौर पर ग्वालियर, रीवा और सतना में सुबह के समय दृश्यता 50 से 200 मीटर तक सिमट गई है, जिसे ‘जीरो विजन’ जैसी स्थिति माना जा रहा है।
मुरैना, अशोकनगर और उमरिया समेत कई जिलों में लगातार कोहरे का असर बना हुआ है।

इन जिलों में सुबह घना कोहरा

ग्वालियर, मुरैना, भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना, रीवा, मैहर, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली और शहडोल में सुबह घना कोहरा छाया रहा।
वहीं भोपाल, इंदौर, उज्जैन, शाजापुर, देवास, राजगढ़, रायसेन और विदिशा में मध्यम कोहरे का असर देखा गया।

अगले 5 दिन कैसा रहेगा मौसम

मौसम वैज्ञानिक अरुण शर्मा के अनुसार अगले दो दिनों तक कोहरे का असर कुछ कम हो सकता है, लेकिन ठंड और बढ़ेगी। अगले 5 दिनों तक मौसम साफ रहेगा और प्रदेश में बारिश की कोई संभावना नहीं है।

कोहरे से ट्रेनों पर असर

घने कोहरे के कारण दिल्ली से भोपाल, इंदौर और उज्जैन आने वाली एक दर्जन से अधिक ट्रेनें 5 से 8 घंटे तक देरी से चल रही हैं। मालवा एक्सप्रेस रोजाना 4 से 5 घंटे लेट हो रही है। शताब्दी और सचखंड एक्सप्रेस पर भी असर पड़ा है।

यह खबर भी पढ़ें: Gwalior: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज रात ग्वालियर पहुंचेंगे, 2 दिन ट्रैफिक डायवर्ट रहेगा, 2700 जवानों की तैनाती

पचमढ़ी सबसे ठंडा

प्रदेश का इकलौता हिल स्टेशन पचमढ़ी सबसे ठंडा रहा, जहां न्यूनतम तापमान 4.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
अन्य प्रमुख तापमान इस प्रकार रहे-

  • कल्याणपुर (शहडोल): 4.6 डिग्री
  • मंदसौर: 5.7 डिग्री
  • रीवा, खजुराहो, उमरिया: 6 डिग्री
  • शाजापुर: 6.1 डिग्री
  • दतिया: 6.9 डिग्री
  • भोपाल: 7.4 डिग्री
  • इंदौर: 6.4 डिग्री
  • ग्वालियर: 7.5 डिग्री
  • उज्जैन: 9.8 डिग्री
- Advertisement -
Ad imageAd image

Amarwara में प्राइवेट स्कूलों को खुली छूट, जांच के नाम पर प्रशासन की खानापूर्ति, अभिभावक जाएं तो जाएं कहां ?

रिपोर्ट- राकेश चांदवंशी Amarwara : छिंदवाड़ा, जनपद शिक्षा केंद्र अमरवाड़ा की कार्यप्रणाली

UP-MP Sammelan भविष्य की संभावनाओं को प्रदान करेगा मजबूत आधार: मुख्यमंत्री

UP-MP Sammelan : मुख्यमंत्री डॉ. यादव का उत्तर प्रदेश की विभिन्न औद्योगिक

Petroleum : पेट्रोलियम पदार्थो की सतत आपूर्ति जारी: मंत्री गोविंद सिंह राजपूत

Petroleum : भोपाल, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री गोविंद

Rohtas Accident: ट्रक की टक्कर से छात्रा की मौत, दूसरी गंभीर घायल

Report by: Avinash Srivastwa Rohtas Accident: रोहतास जिले के सासाराम में मंगलवार

Roorkee accident: गंग नहर में नहाते वक्त डूबे 2 युवक, मौत

Report by: Salman Malik Roorkee accident: उत्तराखंड के रुड़की के पिरान कलियर

Nalanda : मंदिर हादसा, शीतला माता मेले में भगदड़, 8 श्रद्धालुओं की मौत, कई घायल

Nalanda : बिहार के नालंदा जिले में मंगलवार को एक दर्दनाक हादसा

Jamtara में प्रधान शिक्षक पर नशे में स्कूल पहुंचने का आरोप, ग्रामीणों ने किया हंगामा

Jamtara: झारखंड के जामताड़ा जिले के नारायणपुर प्रखंड स्थित पबिया पंचायत के

Mirzapur Road accident: ट्रेलर की चपेट में आकर एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत

Report by: Ashwini Mirzapur Road accident: उत्तरप्रदेश के मीरजापुर के अहरौरा थाना

Pilibhit: कार में अचानक लगी आग, देरी से पहुंची फायर ब्रिगेड

Report by: Nijam Ali Pilibhit: उत्तरप्रदेश के पीलीभीत के पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र

IPL 2026 में CSK का बिगड़ा आगाज, आयुष म्हात्रे की गलती ने बढ़ाई मुश्किलें

IPL 2026: आईपीएल 2026 का पहला मैच चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) के लिए

Arjun Rampal ने साझा की अपने करियर की यादें, ‘धुरंधर 2’ के सेट से तस्वीरें कीं पोस्ट

Arjun Rampal: अभिनेता अर्जुन रामपाल ने सोशल मीडिया पर अपने करियर के