,

MP: Top 10

- Advertisement -
Ad imageAd image
MP

MP: मध्यप्रदेश की आज की Top 10 बड़ी खबरें

1 गेहूं पर ₹40 बोनस

MP सरकार किसानों को गेहूं पर ₹40 प्रति क्विंटल बोनस देगी। साथ ही उड़द पर ₹600 प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा हुई। CM ने कहा कि किसानों को सिंचाई के लिए दिन में बिजली दी जाएगी।

2. MP में गर्मी बढ़ी

इंदौर में तापमान 36°C और भोपाल-ग्वालियर में 35°C से ज्यादा पहुंच गया। स्वास्थ्य विभाग ने दोपहर में कम से कम 3 घंटे छांव में रहने की सलाह दी है।

MP: 3. भोपाल गोमांस कंटेनर केस

भोपाल में गोमांस से भरे कंटेनर मामले में SIT ने 56 दिन बाद कोर्ट में चालान पेश किया। रिपोर्ट में मांस गाय का होने की पुष्टि बताई गई।

4. दुबई से लौटे भोपाल के इंजीनियर

दुबई से लौटे इंजीनियर ने बताया कि मिसाइलों की आवाज से डर का माहौल था। फ्लाइट के दाम 3 गुना तक बढ़ गए और कई फ्लाइट कैंसिल भी हुईं।

5. लाड़ली लक्ष्मी योजना पर रिपोर्ट

शिवराज सरकार की लाड़ली लक्ष्मी योजना में 52% लड़कियों ने पढ़ाई छोड़ दी। 6वीं में एडमिशन आधे रह गए और सिर्फ 20% को ही ₹1 लाख मिल पाएंगे।

MP: 6. CM के काफिले के सामने युवक

इंदौर में एक युवक CM के काफिले के सामने आ गया। उसने आरोप लगाया कि खतरनाक इंजेक्शन से उसकी मां की मौत हुई और डॉक्टर के पास पाकिस्तान की डिग्री है।

7. इंदौर की गेर की तैयारी

होली के मौके पर इंदौर की गेर में इस बार मिसाइल से रंग बरसाया जाएगा। टेसू के फूलों के गुलाल से तिरंगा रंग बनाया जाएगा।

8. पुलिस और बदमाश की फोटो वायरल

इंदौर में एक हेड कॉन्स्टेबल के बर्थडे पर बदमाशों ने गुलदस्ता दिया और साथ फोटो खिंचवाई। फोटो वायरल होने के बाद जांच शुरू हो गई।

9. पानी की लाइन में केंचुआ मिला

भोपाल के मॉडल ग्राउंड इलाके में पानी की पाइपलाइन में मरा हुआ केंचुआ मिला। लोगों ने नगर निगम कमिश्नर से शिकायत की।

MP: 10. डीएनए जांच नहीं हो सकेगी

स्लॉटर हाउस कांड में जांच गंभीर सवालों के घेरे में है। जिस डीएनए रिपोर्ट के आधार पर मामले में गोमांस होने की अंतिम पुष्टि होने की उम्मीद जताई जा रही है, वह जांच अब संभव ही नहीं है। हैदराबाद लैब ने बताया कि मांस का सैंपल खराब हो गया, इसलिए उसकी डीएनए जांच अब संभव नहीं है।

read also:Horoscope: 07-03-26

Jamshedpur Project Committee Meeting : परियोजना समिति की बैठक में विधायकों ने विकास योजनाओं और जनसमस्याओं पर की चर्चा

रिपोर्ट: प्रेम श्रीवास्तव Jamshedpur Project Committee Meeting : जमशेदपुर: जमशेदपुर परिसदन में

Firozabad Road Accident: हाइड्रा की टक्कर से रिटायर्ड लोको पायलट की मौत, मौके पर मचा हड़कंप

रिपोर्ट - प्रेमपाल सिंह Firozabad Road Accident नगला महादेव क्षेत्र में गुरुवार

Farrukhabad Robbery: 24 लाख की लूट का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार; एक सदस्य 6 लाख लेकर फरार

Farrukhabad Robbery मोहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र में हुई लाखों रुपये की लूट का

Residential School: आवासीय विद्यालय में कॉपियां चोरी करने का आरोप, पांच दिन बाद थाने पहुंचा मामला

रिपोर्ट: इम्तियाज अंसारी Residential School लेड़वा गांव स्थित राजकीयकृत अनुसूचित जाति प्लस

Jamtara Road Accident: बेवा फाटक के पास दो बाइकों की जोरदार भिड़ंत, एक युवक की मौत; तीन घायल

संवाददाता: रतन कुमार Jamtara Road Accident जामताड़ा-मिहिजाम मुख्य मार्ग पर बेवा फाटक

Kinnar Dispute: रतलाम में किन्नरों के दो गुटों में विवाद, मारपीट के आरोप में पूनम जान ग्रुप पर FIR

रिपोर्ट: शैलेंद्र पारे Kinnar Dispute जीआरपी थाना क्षेत्र में किन्नर समाज के

BJP में शामिल होकर क्यों पछताए सुरेश ओबेरॉय? बोले- ‘अंदर से खुश नहीं था, ज्यादातर लोग…’

BJP: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता सुरेश ओबेरॉय ने अपने राजनीतिक सफर को