MP: Top 10

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
https://swadeshlive.com/mp-top-10-april-16/

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें..

1. 16 जिलों में लू का अलर्ट, तापमान 42°C पार

मध्य प्रदेश में गर्मी ने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। मौसम विभाग ने 16 जिलों में लू का अलर्ट जारी किया है। कई शहरों में तापमान 42 डिग्री के पार पहुंच गया है, जिससे आमजन को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

2. भोपाल में बिजनेसमैन की संदिग्ध मौत

भोपाल में एक कारोबारी की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि स्विमिंग के दौरान वह अचानक बेहोश हो गए। पुलिस पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।

3. किराना कारोबारी की गोली मारकर हत्या

: मध्य प्रदेश में एक किराना व्यापारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। शव घर से करीब 10 किलोमीटर दूर मिला। बाइक सवार बदमाशों द्वारा वारदात को अंजाम देने की आशंका है।

4. ग्वालियर में जूनियर डॉक्टर को हार्ट अटैक

ग्वालियर में 26 वर्षीय जूनियर डॉक्टर को हार्ट अटैक आया। वह चेकअप के लिए अस्पताल पहुंचे थे, लेकिन गेट पर ही गिर पड़े। हालत गंभीर बताई जा रही है।

5. छतरपुर में छात्रा ने किया सुसाइड

: छतरपुर में 12वीं की छात्रा ने परीक्षा में असफल होने के बाद जहर खा लिया। इलाज के दौरान अस्पताल में उसकी मौत हो गई।

6. इंदौर में लड़की के साथ मारपीट का VIDEO वायरल

: इंदौर में एक लड़की के साथ मारपीट का वीडियो सामने आया है। आरोपी सहेली ने उसे डंडे से पीटा और बाल पकड़कर घसीटा। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।

7. कर्मचारियों का DA 5% बढ़ा

: मध्य प्रदेश के हजारों सरकारी कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 5% बढ़ा दिया गया है। एरियर 6 किस्तों में दिया जाएगा, जबकि पेंशनर्स को एकमुश्त भुगतान होगा।

8. ‘नारी शक्ति वंदन’ पर विशेष सम्मेलन आज

: भोपाल नगर निगम में ‘नारी शक्ति वंदन’ विषय पर विशेष सम्मेलन आयोजित होगा। इसमें महिला पार्षद विभिन्न मुद्दों पर मंथन करेंगी।

9. आउटसोर्स कर्मचारियों की आत्मदाह की चेतावनी

: भोपाल में आउटसोर्स कर्मचारियों ने बीजेपी दफ्तर के सामने सामूहिक आत्मदाह की चेतावनी दी है। उन्होंने अपनी मांगों को लेकर प्रदेश अध्यक्ष को पत्र लिखा है।

10. नर्मदापुरम कलेक्टर की नई पहल

: नर्मदापुरम में नए कलेक्टर ने पारदर्शिता के लिए अपने कक्ष के बाहर मोबाइल नंबर लिखवाए हैं। साथ ही एक जरूरतमंद महिला को 10 हजार रुपए की सहायता दी गई।

Ticket Checking Drive: मधुपुर रेलवे स्‍टेशन पर स्‍पेशल चेकिंग, 86 पैसेंजर्स बिना टिकट धरे गए

Ticket Checking Drive: झारखंड के देवघर जिले में स्थित मधुपुर रेलवे स्टेशन

Chanakya Niti : पुराने से पुराने दुश्मन को कैसे जीतें? आचार्य चाणक्य ने बताए हैं ये खास तरीके

Chanakya Niti : आचार्य चाणक्य भारत के महान राजनीतिज्ञ, अर्थशास्त्री और नीति-निर्माता

Horoscope : आज का राशिफल, जानिए मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा दिन

Horoscope : ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहों और नक्षत्रों की स्थिति का

Jharkhand GI Tag : वैश्विक मंच पर चमकेगी झारखंड की विरासत: राज्य के 11 और उत्पादों को मिला जीआई टैग

Jharkhand GI Tag झारखंड सरकार राज्य की मृद्ध सांस्कृतिक विरासत, अनूठी लोक