,

मध्यप्रदेश की 25 बड़ी खबरें (4 अगस्त 2025)

- Advertisement -
Ad imageAd image
मध्यप्रदेश की 25 बड़ी खबरें (4 अगस्त 2025)

मध्यप्रदेश में राजनीति से लेकर अपराध और मौसम तक, कई बड़ी खबरें सुर्खियों में रहीं। कहीं बहनों के लिए सीएम ने रक्षाबंधन गिफ्ट का ऐलान किया तो कहीं बारिश का कहर बरपा। आइए जानते हैं ताज़ा अपडेट

Contents
1. लाडली बहनों के खाते में कब आएगा ‘रक्षाबंधन गिफ्ट’?2. देवास: मां से झगड़े के बाद लिव-इन पार्टनर ने की दो मासूमों की हत्या3. दुकानदार पर हमला, शटर गिराकर बचाई जान; वीडियो वायरल4. इंदौर: DNA रिपोर्ट दिखाकर महिला बोली- सचिन ही मेरे बेटे का पिता5. साध्वी प्रज्ञा बोलीं- “हिंदू कभी आतंकवादी नहीं होता”6. साध्वी प्रज्ञा का ATS पर आरोप7. 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट8. मरने के बाद GF को कॉल? HC ने रद्द की उम्रकैद9. पाली सुजान महादेव मंदिर का रहस्य10. भोपाल: करंट लगने से ट्रक क्लीनर की मौत11. भोपाल: फर्जी वीजा पर नाइजीरियन गिरफ्तार12. शहडोल: RTO फर्जीवाड़े का खुलासा13. इंदौर: 10 रुपये में हेलमेट किराए पर देने वाले ब्लॉगर पर कार्रवाई14. भोपाल: सांसद आलोक शर्मा ने बहनों को पहनाए हेलमेट15. आगर मालवा: श्रावण के अंतिम सोमवार पर शाही सवारी16. श्योपुर: 9 घंटे में 2 इंच बारिश17. शाजापुर: अतिक्रमण हटाने पहुंचे अधिकारी लौटे खाली हाथ18. सागर: देवरी कला स्कूल में सांपों का आतंक19. कटनी: बाबा बागेश्वर से कांवड़ यात्रा शुरू20. शिवपुरी: BJP में कलह, जिला उपाध्यक्ष ने दिया इस्तीफा21. सागर: गर्भवती महिला को आधी रात अस्पताल से भगाया22. इंदौर: सरकारी कर्मचारियों के लिए भी हेलमेट अनिवार्य23. भोपाल: साध्वी प्रज्ञा का स्वागत, कहा- फैसला तमाचा है24. इंदौर: बम कांड में साहू परिवार से संगठन ने किया किनारा25. सीएम मोहन यादव ने MP को दी एक्सप्रेस ट्रेनों की सौगात

1. लाडली बहनों के खाते में कब आएगा ‘रक्षाबंधन गिफ्ट’?

सीएम मोहन यादव ने बहनों को रक्षाबंधन पर 250 रुपये देने का ऐलान किया।
इसके साथ ही हर महीने ₹1500 देने की योजना पर भी काम हो रहा है।

2. देवास: मां से झगड़े के बाद लिव-इन पार्टनर ने की दो मासूमों की हत्या

देवास में 7 और 3 साल के दो मासूम बच्चों की हत्या कर दी गई।
आरोपी लिव-इन पार्टनर को पुलिस ने हिरासत में लिया।

3. दुकानदार पर हमला, शटर गिराकर बचाई जान; वीडियो वायरल

नकाबपोश बदमाशों ने लाठी-डंडे और कुल्हाड़ी से हमला किया।
दुकानदार ने समझदारी दिखाकर शटर गिराकर जान बचाई।

4. इंदौर: DNA रिपोर्ट दिखाकर महिला बोली- सचिन ही मेरे बेटे का पिता

इंदौर में महिला ने सचिन रघुवंशी पर बड़ा दावा किया।
डीएनए रिपोर्ट दिखाकर बेटे का पिता बताया।

5. साध्वी प्रज्ञा बोलीं- “हिंदू कभी आतंकवादी नहीं होता”

मालेगांव विस्फोट मामले में साध्वी प्रज्ञा को बरी किया गया।
भोपाल पहुंचकर उन्होंने विरोधियों पर पलटवार किया।

6. साध्वी प्रज्ञा का ATS पर आरोप

उन्होंने कहा कि ATS ने मोदी-योगी समेत बड़े नेताओं का नाम लेने को मजबूर किया।
मालेगांव केस से बरी होने के बाद बयान दिया।

7. 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

IMD ने ग्वालियर, चंबल और सागर संभाग में अलर्ट जारी किया।
अगले दो दिन जमकर बारिश होने की संभावना है।

8. मरने के बाद GF को कॉल? HC ने रद्द की उम्रकैद

हाईकोर्ट ने अजीब साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की सजा रद्द की।
मामले ने पुलिस की जांच पर सवाल खड़े किए।

9. पाली सुजान महादेव मंदिर का रहस्य

साल में केवल तीन बार खुलता है मंदिर का ताला।
सावन में यहां भारी संख्या में भक्त जुटते हैं।

10. भोपाल: करंट लगने से ट्रक क्लीनर की मौत

कपड़े सुखाते समय हाई वोल्टेज लाइन की चपेट में आया युवक।
इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

11. भोपाल: फर्जी वीजा पर नाइजीरियन गिरफ्तार

फर्जी दस्तावेजों के आधार पर भारत आए युवक को पुलिस ने पकड़ा।
गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।

12. शहडोल: RTO फर्जीवाड़े का खुलासा

15 साल पुरानी बस का गलत तरीके से पंजीकरण हुआ।
दो कर्मचारियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया।

13. इंदौर: 10 रुपये में हेलमेट किराए पर देने वाले ब्लॉगर पर कार्रवाई

ब्लॉगर की पहल पर पुलिस ने केस दर्ज किया।
सोशल मीडिया पर इसको लेकर बवाल मचा।

14. भोपाल: सांसद आलोक शर्मा ने बहनों को पहनाए हेलमेट

रक्षाबंधन पर बहनों को सुरक्षा का संदेश दिया।
कहा- हर बहन भाई को प्रेरित करे।

15. आगर मालवा: श्रावण के अंतिम सोमवार पर शाही सवारी

बाबा बैजनाथ की चांदी की पालकी में निकाली जाएगी सवारी।
तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

16. श्योपुर: 9 घंटे में 2 इंच बारिश

तेज बारिश से कई इलाकों में पानी भर गया।
अगले दो दिन मौसम ऐसा ही रहने की संभावना।

17. शाजापुर: अतिक्रमण हटाने पहुंचे अधिकारी लौटे खाली हाथ

व्यापारियों के विरोध के चलते कार्रवाई नहीं हो सकी।
अधिकारियों को बिना कार्रवाई लौटना पड़ा।

18. सागर: देवरी कला स्कूल में सांपों का आतंक

15 दिन में 26 सांप पकड़े गए।
पांच कमरों पर ताला लगाया गया।

19. कटनी: बाबा बागेश्वर से कांवड़ यात्रा शुरू

नर्मदा जल लेकर भक्त निकले।
यात्रा का समापन नीलकंठेश्वर धाम में होगा।

20. शिवपुरी: BJP में कलह, जिला उपाध्यक्ष ने दिया इस्तीफा

सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया के संसदीय क्षेत्र में विवाद बढ़ा।
अध्यक्ष ने उपाध्यक्ष को मनाने की कोशिश की।

21. सागर: गर्भवती महिला को आधी रात अस्पताल से भगाया

निजी अस्पताल पर लापरवाही का आरोप लगा।
परिजनों से अभद्रता भी की गई।

22. इंदौर: सरकारी कर्मचारियों के लिए भी हेलमेट अनिवार्य

सोमवार से नई व्यवस्था लागू होगी।
बिना हेलमेट पेट्रोल भी नहीं मिलेगा।

23. भोपाल: साध्वी प्रज्ञा का स्वागत, कहा- फैसला तमाचा है

मालेगांव केस पर बोलीं- भगवा आतंक कहने वालों को जवाब मिला।
भोपाल में समर्थकों ने उनका जोरदार स्वागत किया।

24. इंदौर: बम कांड में साहू परिवार से संगठन ने किया किनारा

विजयवर्गीय ने मुश्किल समय में परिवार का साथ दिया।
मामले पर फिर से चर्चा तेज।

25. सीएम मोहन यादव ने MP को दी एक्सप्रेस ट्रेनों की सौगात

जबलपुर-रायपुर और रीवा-पुणे एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाई।
यात्रियों को नई सुविधा का लाभ मिलेगा।

National Flag Insult: अम्बिकापुर में होली क्रॉस अस्पताल पर तिरंगे के अपमान का आरोप

National Flag Insult का मामला छत्तीसगढ़ के अम्बिकापुर से सामने आया है,

Food Safety Department Action: स्वतंत्रता दिवस से पहले विश्वनाथ होटल पर छापा

Food Safety Department Action के तहत स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर