MP News 05 January: भर्ती के लिए आवश्यक औपचारिकताएं समय से करें पूर्ण: उप मुख्यमंत्री शुक्ल

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
MP News 05 January

MP News 05 January: स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं और बजट उपयोग की समीक्षा

MP News 05 January: भोपाल, उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने मंत्रालय में लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग की विस्तृत समीक्षा की। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने बैठक में उपकरणों की खरीदी समय से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, साथ ही पीएम-अभीम, 15वें वित्त आयोग की राशि और राज्य बजट का निर्धारित समय-सीमा में उपयोग सुनिश्चित करने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए। उन्होंने सामान्य प्रशासन विभाग एवं विधि विभाग से सतत संपर्क में रहकर मैनपावर की भर्ती से संबंधित अग्रेषित प्रकरणों पर तत्परता से कार्रवाही के निर्देश दिए।

MP News 05 January

MP News 05 January: मेडिकल कॉलेजों में भर्ती प्रक्रिया तेज करने के निर्देश

उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने शासकीय मेडिकल कॉलेजों में ट्यूटर/डिमॉन्स्ट्रेटर पदों पर नियमित भर्ती के निर्देश दिए। साथ ही मेडिकल कॉलेजों के अंतर्गत संचालित नर्सिंग कॉलेजों के नर्सिंग शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया के लिए सामान्य प्रशासन विभाग से शीघ्र अभिमत प्राप्त करने के लिए नियमित संपर्क में रह आवश्यक औपचारिकताओं की प्राथमिकता से पूर्ति के निर्देश दिए। अस्पताल सहायक के लगभग 1200 पदों और 1260 नर्सिंग पदों की भर्ती से संबंधित विषय जो कि वर्तमान में विधि विभाग में लंबित हैं, उनकी अद्यतन स्थिति की जानकारी प्राप्त की।

MP News 05 January

MP News 05 January: एयर एम्बुलेंस संचालन की सतत निगरानी हो

उन्होंने एयर एम्बुलेंस के संचालन की समीक्षा की और विधिवत संचालन के लिए नियमित निगरानी के निर्देश दिए।

MP News 05 January: बैठक में बताया गया कि मेडिकल कॉलेजों में 843 और स्वास्थ्य विभाग के नर्सिंग कॉलेजों के लिए 286 नर्सिंग ऑफिसर पदों की भर्ती के लिए मांग पत्र कर्मचारी चयन मंडल को भेजा जा चुका है। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने स्वास्थ्य विभाग के नर्सिंग कॉलेजों के नर्सिंग शिक्षकों के 59 राजपत्रित पदों की भर्ती के लिए मांग पत्र लोक सेवा आयोग को शीघ्र प्रेषित करने के निर्देश दिए। प्रमुख सचिव लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा संदीप यादव, एमडी एमपीएचएससीएल मयंक अग्रवाल सहित विभागीय वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Bhagalpur : 22 साल से फरार रेप का आरोपी पुलिस की रडार पर; महाराष्ट्र पुलिस ने शाहपुर में की छापेमारी

रिपोर्ट संजीव कुमार शर्मा Bhagalpur महाराष्ट्र के नागपुर से आई पुलिस टीम

Haldwani: पिज़्ज़ा आउटलेट्स पर खाद्य विभाग की रेड, सैंपलिंग से मचा हड़कंप

Report by: Deepak Adhikari Haldwani: हल्द्वानी में खाद्य सुरक्षा विभाग ने गर्मी

Sachin Tendulkar : दंतेवाड़ा में खेल क्रांति की शुरुआत, सचिन तेंदुलकर के दौरे से बढ़ा उत्साह

Sachin Tendulkar : छिंदनार में ऐतिहासिक दौरा, खेल सुविधाओं का होगा विस्तार

Jamshedpur : संथाली छात्रों को ‘D ग्रेड’ मिलने पर बवाल; ओल चिकी लिपि के अपमान का आरोप, उग्र आंदोलन की चेतावनी

रिपोर्ट: प्रेम श्रीवास्तव Jamshedpur झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) के 8वीं बोर्ड के