,

मध्यप्रदेश में मानसून का असर जारी, 4 दिन हल्की बारिश की संभावना

मध्यप्रदेश में मानसून का असर जारी, 4 दिन हल्की बारिश की संभावना

BY: MOHIT JAIN

मध्यप्रदेश में इस वर्ष मानसूनी सीजन सामान्य से ज्यादा सक्रिय रहा है। प्रदेश में अब तक औसत 43.2 इंच बारिश हो चुकी है, जो सामान्य से 7.4 इंच अधिक है। गुरुवार को भोपाल, राजगढ़, श्योपुर समेत कई जिलों में झमाझम बरसात हुई। मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार से अगले 4 दिन तक हल्की बरसात का दौर जारी रहने की संभावना है।

उज्जैन में शिप्रा नदी का पानी मंदिरों में घुसा

उज्जैन में लगातार बारिश के बाद शिप्रा नदी में उफान आ गया। रामघाट स्थित मंदिरों में नदी का पानी घुस गया है। बैतूल के मुलताई में लोगों के घरों में पानी भर गया, जबकि पांढुर्णा में जाम नदी में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं।

बारिश का पैटर्न और प्रदेश की स्थिति

गुना में अब तक सबसे ज्यादा 65 इंच बारिश हुई है, जबकि खरगोन में सबसे कम 26.2 इंच पानी दर्ज हुआ। इंदौर और उज्जैन संभाग की स्थिति भी संतोषजनक नहीं है। सबसे कम बारिश वाले जिलों में बुरहानपुर, बड़वानी, खंडवा, खरगोन और शाजापुर शामिल हैं।

मानसून की विदाई शुरू

मौसम विभाग का कहना है कि राजस्थान के आधे हिस्से से मानसून लौट चुका है। गुजरात, पंजाब और हरियाणा के कई जिलों से भी इसकी वापसी हो चुकी है। यदि यही रफ्तार रही तो जल्द ही मध्यप्रदेश के कई जिलों में भी मानसून की विदाई शुरू हो जाएगी।

तेज बारिश का दौर थमा, लेकिन सतर्क रहें

फिलहाल मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, अगले 4 दिन तक तेज बारिश की संभावना नहीं है। गुरुवार को दो टर्फ और एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन सक्रिय रहे, जिससे कुछ जिलों में बारिश का दौर चला। शुक्रवार से यह सिस्टम कमजोर हो सकता है।

Netflix में बड़ी छंटनी, करीब 1,000 कर्मचारियों की जाएगी नौकरी; 2022 के बाद सबसे बड़ी कटौती

BY: Yoganand Shrivastva Netflix दुनिया की प्रमुख वीडियो स्ट्रीमिंग कंपनियों में शामिल…

Yogi Adityanath Mirzapur Visit: मिर्जापुर पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ, मां विंध्यवासिनी के किए दर्शन-पूजन

Yogi Adityanath Mirzapur Visit उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिर्जापुर पहुंचे।…

America में हिंदू मंदिर पर हमले की साजिश नाकाम, 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार

America: अमेरिका में हिंदू मंदिर को निशाना बनाने की कथित साजिश का…

दिल्ली पुलिस ने Ankita Bhandari के माता-पिता को छोड़ा, इंडिया गेट पर रातभर चला प्रदर्शन

Ankita Bhandari: उत्तराखंड की बेटी अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की मांग…

Gyanesh Kumar के खिलाफ विपक्ष का बड़ा प्लान, जंतर-मंतर से रामलीला मैदान तक आंदोलन की तैयारी

Gyanesh Kumar: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्षी दलों ने…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. Balodabazar Accident: खड़े ट्रक में…

MP: Top 10

MP: मध्य प्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. MP Weather Alert: मध्य…