एमपी में नया मौसम सिस्टम: अगले 3 दिन झमाझम बारिश, इंदौर-भोपाल समेत 8 जिलों में अलर्ट जारी

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
एमपी में नया मौसम सिस्टम: अगले 3 दिन झमाझम बारिश, इंदौर-भोपाल समेत 8 जिलों में अलर्ट जारी

BY: MOHIT JAIN

मध्यप्रदेश में मानसून ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है। प्रदेश के बीच से गुजर रही मानसून टर्फ लाइन ने मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल दिया है। इसका असर खासतौर पर इंदौर, भोपाल, जबलपुर और नर्मदापुरम संभाग में देखने को मिलेगा। मौसम विभाग ने रविवार को 8 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

मौसम वैज्ञानिकों का पूर्वानुमान

मौसम वैज्ञानिक अरुण शर्मा के अनुसार, शनिवार को प्रदेश के कई जिलों में मानसून एक्टिविटी दर्ज की गई। साथ ही, अन्य सिस्टम के सक्रिय होने से अगले 24 घंटों में भी तेज बारिश की संभावना है। धार, सिंगरौली सहित कई जिलों में शनिवार को तेज बारिश दर्ज की गई।

अब तक का बारिश का आंकड़ा

  • प्रदेश में अब तक औसतन 41.9 इंच बारिश हो चुकी है, जो तय कोटे से 11% अधिक है।
  • 30 से ज्यादा जिलों में सामान्य बारिश का कोटा पहले ही पूरा हो चुका है।
  • हालांकि मालवा-निमाड़ क्षेत्र के कुछ जिलों में हालात कमजोर हैं। खरगोन, बुरहानपुर, खंडवा, शाजापुर और बड़वानी में अब तक 27 इंच बारिश भी नहीं हुई।

सामान्य से ज्यादा बारिश

इस बार मानसून ने 16 जून को प्रदेश में दस्तक दी थी। तब से अब तक 41.9 इंच बारिश हो चुकी है, जबकि सामान्य बारिश 34.5 इंच होनी चाहिए थी। यानी इस सीजन में अब तक 7.4 इंच ज्यादा पानी गिर चुका है।
प्रदेश का औसत बारिश कोटा 37 इंच है, जो पिछले सप्ताह ही पूरा हो गया। अब तक 4.9 इंच अतिरिक्त बारिश दर्ज की गई है।

इन जिलों में बारिश का कोटा फुल

भोपाल, राजगढ़, रायसेन, विदिशा, अलीराजपुर, बड़वानी, कटनी, नरसिंहपुर, सिवनी, मंडला, ग्वालियर, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, दतिया, पन्ना, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, रतलाम, मंदसौर, नीमच, आगर-मालवा, भिंड, मुरैना, श्योपुर, सिंगरौली, सीधी, सतना और उमरिया जैसे जिलों में सामान्य बारिश का आंकड़ा पूरा हो गया है।
श्योपुर में तो बारिश का स्तर 213% तक पहुंच चुका है।

मध्यप्रदेश में बारिश का ये नया दौर किसानों और आम जनता दोनों के लिए राहत की खबर है। जहां सूखे जैसे हालात झेल रहे जिलों को अभी और पानी का इंतजार है, वहीं कई जिलों में बारिश सामान्य से कहीं ज्यादा हो चुकी है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले तीन दिन प्रदेश के कई हिस्सों में झमाझम बारिश का सिलसिला जारी रहेगा।

Akhil Bharat Hindu Mahasabha का 112वां स्थापना दिवस देशभर में धूमधाम से मनाया गया

Akhil Bharat Hindu Mahasabha: अखिल भारत हिंदू महासभा का 112वां स्थापना दिवस

Haryana Municipal Elections: हरियाणा में निकाय चुनाव का शेड्यूल जारी, 10 मई को होगा मतदान

Haryana Municipal Elections: हरियाणा के पंचकूला में राज्य चुनाव आयुक्त देवेंद्र कल्याण

Fire Incident: हांसी के ढाणी पिरान वाली गांव में भीषण आग, घर का सारा सामान जलकर राख

Fire Incident: हरियाणा के हांसी क्षेत्र के ढाणी पिरान वाली गांव में

Godda: पैरडीह ओवरब्रिज के पास दर्दनाक सड़क हादसा, टायर फटने से पलटी पिकअप; एक की मौत

Godda जिले के नगर थाना अंतर्गत पैरडीह ओवरब्रिज के समीप रविवार को

Morena: जिला अस्पताल की ‘थ्री-लेयर’ बिजली व्यवस्था फेल, टॉर्च की रोशनी में हुआ घायलों का इलाज

संवाददाता- प्रताप सिंह बघेल Morena जिले के मुख्य चिकित्सालय से अव्यवस्थाओं की

Jabalpur: श्मशान घाट में दहकती चिता पर लेटकर युवक ने दी जान, इलाके में सनसनी

Report: Somnath mishra Jabalpur (सिहोरा): सिहोरा के खितौला थाना क्षेत्र से एक

Student Felicitation: मोतिहारी के विजयी पंचायत में 90 मेधावी छात्रों का भव्य सम्मान समारोह आयोजित

Student Felicitation:: बिहार के मोतिहारी जिले के घोड़ासहन प्रखंड अंतर्गत विजयी पंचायत

Masoom Sharma Controversy: देहरादून में गायक मासूम शर्मा पर केस दर्ज, कार्यक्रम में अभद्र भाषा का आरोप

Masoom Sharma Controversy: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में हरियाणवी लोक गायक मासूम

Iran US Talk Failure: इस्लामाबाद वार्ता फेल, ईरान का आरोप- ‘डील से बस कुछ इंच दूर थे’

Iran US Talk failure: ईरानी विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने इस्लामाबाद

Nainital Viral Video: नैनीताल में सरेआम मारपीट का वीडियो वायरल, कानून व्यवस्था पर उठे सवाल

Nainital Viral Video: उत्तराखंड के नैनीताल शहर में कानून व्यवस्था को लेकर