,

क्रांति गौड़ को MP सरकार करेगी सम्मानित: वर्ल्ड कप में 9 विकेट झटके, मिलेंगे 1 करोड़ रुपये

क्रांति गौड़ को MP सरकार करेगी सम्मानित: वर्ल्ड कप में 9 विकेट झटके मिलेंगे 1 करोड़ रुपये

Reporter: Boby Ali, Edit By: Mohit Jain

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने 2025 का ODI वर्ल्ड कप जीतकर नया इतिहास रच दिया है। इस जीत में मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले की तेज गेंदबाज क्रांति गौड़ का योगदान भी अहम रहा। उनके शानदार प्रदर्शन से प्रभावित होकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने क्रांति गौड़ को 1 करोड़ रुपए देने की घोषणा की है।

बुंदेलखंड की बेटी ने किया कमाल

छतरपुर जिले के छोटे से गांव घुवारा की रहने वाली क्रांति गौड़ बेहद साधारण और गरीब परिवार से आती हैं। परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के बावजूद उन्होंने अपने हौसले और मेहनत के बल पर वर्ल्ड कप टीम में जगह बनाई। आज उनकी यह सफलता पूरे बुंदेलखंड और प्रदेश के लिए गर्व का विषय बन गई है।

पाकिस्तान के खिलाफ लिया 3 विकेट

वर्ल्ड कप के दौरान क्रांति गौड़ ने अपनी तेज गेंदबाजी से सभी को प्रभावित किया। उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ मैच में 3 विकेट झटके थे। पूरे टूर्नामेंट में उन्होंने कुल 9 विकेट लेकर भारतीय टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।

संघर्ष से सफलता तक का सफर

क्रांति अपने छह भाई-बहनों में सबसे छोटी हैं। उनके पिता कभी पुलिस विभाग में कार्यरत थे, लेकिन कुछ कारणों से उन्हें नौकरी छोड़नी पड़ी, जिसके बाद परिवार को आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। इन मुश्किल हालातों में भी क्रांति ने हार नहीं मानी और निरंतर अभ्यास व समर्पण के दम पर आज यह मुकाम हासिल किया।

मेहनत और हौसले की मिसाल

आज क्रांति गौड़ का परिवार और पूरा छतरपुर जश्न में डूबा हुआ है। बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। उनकी सफलता यह साबित करती है कि प्रतिभा और मेहनत के आगे गरीबी भी हार मान जाती है। क्रांति गौड़ अब न सिर्फ बुंदेलखंड, बल्कि पूरे देश की नई प्रेरणास्रोत बन गई हैं।

Bhopal: करुणाधाम आश्रम में 21 फीट ऊंची पंचमुखी महाकाली ‘बड़ी अम्मा’ का भव्य स्वागत

Bhopal: राजधानी भोपाल के करुणाधाम आश्रम, नेहरू नगर में मध्यप्रदेश की पहली…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में…

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. MP Navratri News: आज से…