मध्य प्रदेश की 25 बड़ी खबरें – 15 अगस्त 2025

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
मध्य प्रदेश की 25 बड़ी खबरें – 15 अगस्त 2025

15 अगस्त 2025 का दिन मध्य प्रदेश में बारिश के अलर्ट, आज़ादी के जश्न, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और सुरक्षा तैयारियों से भरा रहा। इंदौर-उज्जैन समेत कई जिलों में मौसम विभाग ने भारी बारिश की चेतावनी दी, वहीं पूरे प्रदेश में तिरंगे के रंग में सजे मंदिर, सरकारी इमारतें और ऐतिहासिक स्थल नजर आए। आइए, देखते हैं दिनभर की 25 बड़ी खबरें

Contents
1. इंदौर-उज्जैन समेत 23 जिलों में भारी बारिश अलर्ट2. जबलपुर बैंक लूट में बिहार गैंग पर शक3. भोपाल में सीएम रथ परेड का किया निरीक्षण4. उज्जैन सिंहस्थ की तैयारी हरिद्वार मॉडल पर5. तिरंगे की रोशनी से जगमगाया मध्य प्रदेश6. भोपाल में करोड़ों की सुपरकार्स परेड7. उज्जैन में वीर जवानों का मंदिर आकर्षण का केंद्र8. जबलपुर में डिप्टी सीएम का ध्वजारोहण9. रायसेन में मूंग में ज़हरीले कीटनाशक का खुलासा10. सागर में 4 दिन के नवजात का अपहरण11. ग्वालियर में मंत्री नारायण कुशवाह ने परेड की सलामी ली12. भोपाल के बड़े तालाब में अवैध निर्माण13. मोतीलाल नेहरू स्टेडियम इंटरनेशनल गेम्स के लिए तैयार14. पीएम मित्रा पार्क से 50 हजार रोजगार की संभावना15. गीता भवन बनेगा हिंदू धर्मग्रंथों की लाइब्रेरी16. भोपाल में अनोखी प्रेम कहानी17. पुलिस सेवा में 1200 नए वाहन18. दिल्ली-भोपाल फ्लाइट लेट19. भोपाल का बड़ा तालाब डल झील जैसा विकसित होगा20. महू में 26 अगस्त से रण संवाद21. भोपाल में 3 दिन तक बारिश के आसार22. सागर में युवक की करंट से मौत23. सागर में सीटी स्कैन रिपोर्ट में फर्जी हस्ताक्षर24. उज्जैन में नई सड़क पहली बारिश में उखड़ी25. उज्जैन में रीगल टॉकीज भूमि पर कॉम्प्लेक्स निर्माण

1. इंदौर-उज्जैन समेत 23 जिलों में भारी बारिश अलर्ट

मौसम विभाग ने तीन जिलों में अति भारी बारिश की चेतावनी दी है। 17 अगस्त तक प्रदेशभर में तेज बारिश के आसार हैं।

2. जबलपुर बैंक लूट में बिहार गैंग पर शक

सुबह के समय गोल्ड लोन बैंक को निशाना बनाया गया। वारदात का तरीका गैंगस्टर सुबोध सिंह के पैटर्न से मिलता है।

3. भोपाल में सीएम रथ परेड का किया निरीक्षण

स्वतंत्रता दिवस पर मुख्यमंत्री ने रथ परेड का निरीक्षण किया। 65 पुलिसकर्मियों को मेडल से सम्मानित किया गया।

4. उज्जैन सिंहस्थ की तैयारी हरिद्वार मॉडल पर

बिरसा मुंडा की जीवनी पढ़ाने की योजना और क्षेत्रीय आर्थिक विकास केंद्र के रूप में संभागीय मुख्यालय विकसित करने का प्रस्ताव।

5. तिरंगे की रोशनी से जगमगाया मध्य प्रदेश

महाकाल मंदिर से लेकर सरकारी इमारतों और डैम तक स्वतंत्रता दिवस की विशेष सजावट की गई।

6. भोपाल में करोड़ों की सुपरकार्स परेड

स्वतंत्रता दिवस पर वर्ल्ड वार-2 की जीपों, सुपरकार्स और दमदार बाइक स्टंट का रोमांच देखने को मिला।

7. उज्जैन में वीर जवानों का मंदिर आकर्षण का केंद्र

यहां 21 परमवीर चक्रधारी सैनिकों और महान हस्तियों की मूर्तियां हैं। रोज़ दो बार विशेष आरती होती है।

8. जबलपुर में डिप्टी सीएम का ध्वजारोहण

मुख्य कार्यक्रम पुलिस ग्राउंड में हुआ। हाईकोर्ट में चीफ जस्टिस ने तिरंगा फहराया।

9. रायसेन में मूंग में ज़हरीले कीटनाशक का खुलासा

तय सीमा से तीन गुना कीटनाशक मिलने पर किसानों और उपभोक्ताओं में चिंता बढ़ी।

10. सागर में 4 दिन के नवजात का अपहरण

मेडिकल कॉलेज से दो महिलाएं बच्चे को लेकर भागीं। पुलिस ने एक घंटे में 23 किमी दूर पकड़ लिया।

11. ग्वालियर में मंत्री नारायण कुशवाह ने परेड की सलामी ली

79वें स्वतंत्रता दिवस पर SAF मैदान में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का आयोजन किया गया।

12. भोपाल के बड़े तालाब में अवैध निर्माण

पांच तरह की मुनारें बिना FTL तय किए बनाई गईं, जिससे विवाद खड़ा हो गया।

13. मोतीलाल नेहरू स्टेडियम इंटरनेशनल गेम्स के लिए तैयार

स्टेडियम के साथ भोपाल में शहीद स्मारक का विस्तार भी होगा।

14. पीएम मित्रा पार्क से 50 हजार रोजगार की संभावना

भूमिपूजन से पहले 16 हजार करोड़ के निवेश प्रस्ताव मिले हैं।

15. गीता भवन बनेगा हिंदू धर्मग्रंथों की लाइब्रेरी

कृष्ण पाथेय दिशा में कदम बढ़ाते हुए धार्मिक ग्रंथों का बड़ा संग्रहालय बनाया जाएगा।

16. भोपाल में अनोखी प्रेम कहानी

बालिग हुआ युवक घर लौटा तो अपहरण करने वाली महिला ने उसी के घर में डेरा डाल लिया।

17. पुलिस सेवा में 1200 नए वाहन

डायल 112 कॉल के आधार पर सभी जिलों में तैनाती की जाएगी।

18. दिल्ली-भोपाल फ्लाइट लेट

इंडिगो में क्रू की कमी के कारण उड़ानें घंटों देरी से रवाना हुईं।

19. भोपाल का बड़ा तालाब डल झील जैसा विकसित होगा

यहां शिकारा सेवा शुरू करने की योजना है।

20. महू में 26 अगस्त से रण संवाद

रक्षा मंत्री, सीडीएस और तीनों सेना प्रमुख इस कार्यक्रम में शामिल होंगे।

21. भोपाल में 3 दिन तक बारिश के आसार

आज आधा इंच बारिश दर्ज की गई।

22. सागर में युवक की करंट से मौत

गुस्साए लोगों ने सड़क पर चक्काजाम कर दिया।

23. सागर में सीटी स्कैन रिपोर्ट में फर्जी हस्ताक्षर

डॉक्टर के नाम का उपयोग बिना अनुमति के किया गया।

24. उज्जैन में नई सड़क पहली बारिश में उखड़ी

खारपा से बिंजल तक बनी सड़क निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल उठे।

25. उज्जैन में रीगल टॉकीज भूमि पर कॉम्प्लेक्स निर्माण

अगले महीने से निर्माण संभव, वहीं इंजीनियरिंग कॉलेज के कर्मचारियों ने खाली आवासों पर कब्जा कर लिया।

Gwalior : 17 मई को ‘नारद पत्रकारिता सम्मान समारोह’, 11 श्रेणियों में सम्मानित होंगे पत्रकार

Gwalior : मामा माणिकचंद वाजपेयी स्मृति सेवा न्यास के तत्वावधान में आद्य

Petrol Diesel Demand : रायपुर में पेट्रोल पंपों पर उमड़ी भीड़, पीएम मोदी की अपील के बाद लंबी कतारें

Petrol Diesel Demand : राजधानी रायपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पेट्रोल-डीजल

Bhojpur -बक्सर MLC उपचुनाव: राजद के सोनू कुमार राय की बड़ी बढ़त, क्या पहुंचेगा जीत का आंकड़ा?

Report: Neha gupta Bhojpur बिहार की राजनीति के लिए महत्वपूर्ण भोजपुर-बक्सर स्थानीय

Electric Vehicle Initiative : भाजपा विधायक पुरंदर मिश्रा ने अपनाया ई-व्हीकल, दिया स्वच्छ ऊर्जा का संदेश

Electric Vehicle Initiative : प्रधानमंत्री की अपील से प्रेरित होकर खरीदा ई-व्हीकल