,

MorenaBreaking News : निर्माणाधीन मंदिर की पटिया टूटने से बड़ा हादसा, 3 बच्चियों की मौत, 6 घायल

MorenaBreaking News

MorenaBreaking News : प्राचीन चामुंडा माता मंदिर में गुंबद निर्माण के दौरान हुआ हादसा

रिपोर्ट- प्रताप बघेल

MorenaBreaking News : मुरैना, जिले के जौरा थाना क्षेत्र अंतर्गत अहरौली (महरौली) गांव में सोमवार दोपहर एक दर्दनाक हादसा हो गया। प्राचीन चामुंडा माता मंदिर में चल रहे निर्माण कार्य के दौरान मंदिर की पटिया अचानक टूट गई, जिससे मलबे में दबकर तीन मासूम बच्चियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि छह अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मंदिर में गुंबद निर्माण का कार्य चल रहा था। दोपहर के समय मिस्त्री और मजदूर खाना खाने घर चले गए थे। इसी दौरान तीन बच्चियां मंदिर के अंदर खेल रही थीं, तभी अचानक पटिया भरभराकर गिर गई। हादसे में तीनों बच्चियां मलबे के नीचे दब गईं और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

MorenaBreaking News : मृतक बच्चियों के नाम

दीप्ति सिकरवार (11 वर्ष), पुत्री जीतू सिकरवार
छाया गोस्वामी (7 वर्ष), पुत्री अशोक गोस्वामी
करिश्मा गोस्वामी (9 वर्ष), पुत्री अशोक गोस्वामी

MorenaBreaking News : हादसे में घायल

गुंजन (12 वर्ष)
परी (8 वर्ष)
विद्या (6 वर्ष)
प्रांशी (7 वर्ष)
सतीश गौड़
पृथ्वी गौड़ (पत्नी)

बताया गया कि सतीश गौड़ अपनी पत्नी के साथ मंदिर में प्रसाद चढ़ाने पहुंचे थे। जैसे ही उन्होंने मंदिर के अंदर कदम रखा, उसी समय पटिया टूट गई और वे भी मलबे की चपेट में आ गए।

घटना की सूचना मिलते ही जौरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया गया। सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद गांव में शोक और आक्रोश का माहौल है।

Read More : में एमडी ड्रग्स तस्करी पर बड़ी कार्रवाई, 8.70 लाख का मशरुका जब्त

Chanakya Niti: ऑफिस में बॉस के सामने भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, करियर पर पड़ सकता है असर

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य की नीतियों में व्यक्ति के व्यवहार, अनुशासन, सफलता…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 6 अक्टूबर 2026, मंगलवार का दिन मेष से मीन…

Katni News: टीटी नगर स्टेडियम में कटनी के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, एथलेटिक्स में जीते पदक

Katni News: भोपाल के टीटी नगर स्टेडियम में आयोजित एथलेटिक्स प्रतियोगिता में…

Indore News: नेकलेस टूटने का बदला, गर्लफ्रेंड की एक्टिवा में लगवाई आग

Indore News: इंदौर के पंढरीनाथ थाना क्षेत्र में युवती की एक्टिवा में…

Kawardha News: चिल्हीडार पूजा और बेटा जौतिया महाव्रत का आयोजन, MP-ओडिशा-महाराष्ट्र से पहुंचीं माताएं

Kawardha News: कवर्धा में गोंडी धर्म संस्कृति संरक्षण समिति और छत्तीसगढ़ गोंडवाना…

दिल्ली में महिलाओं की सुरक्षा पर Supreme Court सख्त, पुलिस से पूछा- अपराध रोकने का क्या है इंतजाम?

Supreme Court: दिल्ली-एनसीआर में महिलाओं और नाबालिग लड़कियों के खिलाफ सामने आए…