,

Morena: स्कूल जाने निकले तीन नाबालिग छात्र लापता, मुरैना तक मिले सुराग

Morena

संवाददाता- प्रताप सिंह बघेल

बैग लेकर निकले, घर नहीं लौटे

Morena: स्कूल जाने निकले तीन नाबालिग छात्र लापता, मुरैना तक मिले सुरागपोरसा थाना क्षेत्र से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां कक्षा 9वीं का छात्र दो दोस्तों के साथ रहस्यमय तरीके से लापता हो गया। पोरसा कस्बे की गंगाराम वाली गली निवासी मजदूर रामसिंह राठौर का 14 वर्षीय बेटा अरविंद राठौर रोज़ की तरह सुबह बैग लेकर स्कूल जाने के लिए निकला था, लेकिन देर शाम तक घर वापस नहीं लौटा।

अरविंद राठौर

दोस्तों के साथ गायब होने की पुष्टि

Morena परिजनों ने तलाश शुरू की तो पता चला कि अरविंद के साथ मुन्नालाल राठौर का बेटा श्यामसुंदर राठौर और पिंकी राठौर का बेटा अरुण राठौर भी उसी सुबह से लापता हैं। तीनों बच्चों की दिनभर शहर में खोजबीन की गई, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी। इसके बाद परिजन रात में थाने पहुंचे और गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई।

श्यामसुंदर राठौर

बस से मुरैना जाने की जानकारी, तलाश जारी

Morena पुलिस जांच में सामने आया कि तीनों बच्चे पोरसा चौराहे से मुरैना की ओर जाने वाली एक बस में सवार हुए थे। बस कंडक्टर ने पुलिस को बताया कि बच्चे अपनी नानी के घर जाने की बात कर रहे थे। पोरसा थाना प्रभारी दिनेश कुशवाह के अनुसार बच्चों की तलाश के लिए एक पुलिस टीम मुरैना रवाना कर दी गई है। घटना के 24 घंटे बाद भी बच्चों का कोई ठोस सुराग नहीं मिल सका है और पुलिस सभी संभावित पहलुओं से जांच में जुटी हुई है।

अरुण राठौर

Read this: Lakhimpur Kheri : पीएम आवास योजना कार्यक्रम में अव्यवस्था, महिला लाभार्थी रहीं भूखी-प्यासी

Bhopal: करुणाधाम आश्रम में 21 फीट ऊंची पंचमुखी महाकाली ‘बड़ी अम्मा’ का भव्य स्वागत

Bhopal: राजधानी भोपाल के करुणाधाम आश्रम, नेहरू नगर में मध्यप्रदेश की पहली…

Bhopal: करुणाधाम आश्रम में 21 फीट ऊंची पंचमुखी महाकाली ‘बड़ी अम्मा’ का भव्य स्वागत

Bhopal: राजधानी भोपाल के करुणाधाम आश्रम, नेहरू नगर में मध्यप्रदेश की पहली…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में…

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. MP Navratri News: आज से…

Aaj ka Rashifal: जानें आज का राशिफल

Aaj ka Rashifal: 11 अक्टूबर 2026, रविवार का दिन शारदीय नवरात्रि की…

Delhi University के CDOE में नए शिक्षक संघ का गठन, डॉ. शचींद्र मोहन बने अध्यक्ष

Delhi University : दिल्ली विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग (SOL) के…