,

Lakhimpur Kheri : पीएम आवास योजना कार्यक्रम में अव्यवस्था, महिला लाभार्थी रहीं भूखी-प्यासी

- Advertisement -
Ad imageAd image
Lakhimpur Kheri

Report: Vikash gupta

सुबह से इंतज़ार, न स्वीकृति पत्र मिला न भोजन

Lakhimpur Kheri : लखीमपुर खीरी में केंद्र व प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री आवास योजना के एक कार्यक्रम के दौरान डूडा विभाग की लापरवाही सामने आई। कलेक्ट्रेट सभागार में पहुंचीं कई महिला लाभार्थी सुबह से बैठी रहीं, लेकिन न तो उन्हें स्वीकृति पत्र दिया गया और न ही खाने-पीने की कोई व्यवस्था की गई।

महिलाओं की आपबीती, निराश होकर लौटीं लाभार्थी

Lakhimpur Kheri लाभार्थी महिलाओं ने बताया कि उन्हें तड़के ही बुला लिया गया था। कुछ ने कहा कि उन्हें लखनऊ ले जाने की बात कही गई थी, लेकिन न वहां ले जाया गया और न ही कार्यक्रम स्थल पर किसी तरह की सुविधा दी गई। कई महिलाएं भूखी-प्यासी कार्यक्रम समाप्त होने तक बैठी रहीं और अंत में निराश होकर घर लौटती नजर आईं। इससे डूडा विभाग की अव्यवस्थाएं खुलकर सामने आईं।

डूडा का जवाब, सवाल बरकरार

Lakhimpur Kheri मामले पर पीओ डूडा संगीता सिंह ने सफाई देते हुए कहा कि जिन लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र नहीं मिल सका है, उनके घरों तक पत्र भिजवा दिए जाएंगे। हालांकि, भोजन व्यवस्था न होने के सवाल पर विभाग की ओर से कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया जा सका। प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री की महत्वपूर्ण योजना के कार्यक्रम में इस तरह की अव्यवस्था पर लाभार्थियों में नाराजगी साफ दिखाई दी।

Read this: Bhojpur Cyber Fraud: पुलिस ने साइबर ठगी का बड़ा गिरोह किया गिरफ्तार, 3 लाख से अधिक की रकम बरामद

Madhupur School Theft: मधुपुर में निजी विद्यालय का ताला तोड़कर चोरी, नौ पंखे और जैप जवानों के मेस से आटा ले गए चोर

रिपोर्टरू इम्तियाज अंसारी Madhupur School Theft मधुपुर थाना क्षेत्र के मचवाटांड़ स्थित

Shiprocket Share Price : शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री, ₹97 के IPO से ₹131 पर लिस्ट हुआ शेयर

Shiprocket Share Price : ई-कॉमर्स लॉजिस्टिक्स कंपनी Shiprocket ने शेयर बाजार में

Jharkhand छात्र आंदोलन के समर्थन में उतरीं कुनिका सदानंद, PM CARES Fund को लेकर PM मोदी को दिया सुझाव

Jharkhand: झारखंड में भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ छात्रों का