Bhojpur Cyber Fraud: पुलिस ने साइबर ठगी का बड़ा गिरोह किया गिरफ्तार, 3 लाख से अधिक की रकम बरामद

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Bhojpur Cyber Fraud

Report by: Neha Gupta, Edit by: Priyanshi Soni

Bhojpur Cyber Fraud: भोजपुर पुलिस ने साइबर अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक संगठित साइबर ठगी गिरोह का पर्दाफाश किया। इस कार्रवाई में दो शातिर साइबर अपराधी विकास कुमार और विशाल कुमार को गिरफ्तार किया गया। इनके खिलाफ मामले में कुल 3,09,922 रुपये की ठगी उजागर हुई। पुलिस ने अभियुक्तों के पास से 98 हजार रुपये नकद, एक कार, 11 मोबाइल फोन, एक लैपटॉप, एक वाई-फाई राउटर, दो इलेक्ट्रॉनिक मशीन, एक एलसीडी, दो एटीएम कार्ड, एक आधार कार्ड, एक पर्स और ठगी करते समय पहनी गई शर्ट बरामद की।

Bhojpur Cyber Fraud: अभियुक्तों ने खुद को निर्वाचन विभाग का अधिकारी बताकर ठगी की

Bhojpur Cyber Fraud

यह मामला 9 सितंबर 2025 का है, जब आरा नगर थाना क्षेत्र के अबरपुल निवासी सुबोध कुमार ने साइबर ठगी की शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि उनके मोबाइल पर एक अज्ञात नंबर से कॉल आया, जिसमें कॉल करने वाले ने खुद को निर्वाचन विभाग का अधिकारी बताया और बीएलओ से संबंधित जानकारी मांगी। इसके बाद ओटीपी लेकर अलग-अलग किस्तों में उनके बैंक खाते से पैसे निकाल लिए गए।

Bhojpur Cyber Fraud: पुलिस अब गिरोह के पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी

भोजपुर साइबर थाना ने तत्काल कांड संख्या 54/25 के तहत मामले की जांच शुरू की। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर डीएसपी स्नेह सेतु के नेतृत्व में विशेष टीम ने मनी ट्रेल, केवाईसी और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच की। पता चला कि अपराधी मोबाइल नंबर और आईएमईआई बदलकर यूपीआई और एटीएम के माध्यम से पैसे निकाल रहे थे।

तकनीकी निगरानी के जरिए नवादा जिले से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे लोगों को कॉल कर ठगी करते और सिम पोर्ट कर पैसा निकालते थे। पुलिस अब गिरोह के पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी हुई है।

यह खबर भी पढ़ें: Youth Congress Uttarakhand: पौड़ी में युवा कांग्रेस ने शुरू किया “मैं भी अंकिता भंडारी” अभियान, न्याय की मांग को किया बुलंद

ELECTION 2026: ‘कोई ताकत कमल खिलने से नहीं…,’ पश्चिम बंगाल में दहाड़े सीएम डॉ. मोहन, कुछ ऐसा रहा माहौल

ELECTION 2026: भोपाल/कोलकाता। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव की रणभेरी बज चुकी

Bhopal : एमपी ई-सेवा’ से डिजिटल गवर्नेंस को मिली रफ्तार, 1700 सेवाएं एक प्लेटफॉर्म पर: सीएम

Bhopal मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 'एमपी ई-सेवा पोर्टल' और इसके मोबाइल

Deputy Commissioner : जामताड़ा को मिला नया उपायुक्त, आलोक कुमार ने संभाला पदभार

Deputy Commissioner : जिले के 27वें उपायुक्त बने आलोक कुमार जामताड़ा/संवाददाता: रतन

Mandatory Protest : TET अनिवार्यता के विरोध में लामबंदी,शिक्षकों की ‘मुख्यमंत्री अनुरोध यात्रा’

Mandatory Protest : आंदोलन और कानूनी लड़ाई साथ-साथ ,पात्रता परीक्षा की अनिवार्यता

Child Sexual Abuse: कोरिया में 6 साल की बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी फरार

Child Sexual Abuse: पीड़िता का जिला अस्पताल में इलाज, हालत सामान्य Child

Buxar Job Camp : 21 अप्रैल को रोजगार मेला, 400 पदों पर भर्ती का मौका

बक्सर: जिले के युवाओं के लिए नौकरी पाने का शानदार अवसर सामने