,

Morena: शिक्षा के मंदिर में हैवानियत, हेडमास्टर और 2 शिक्षकों पर महिला रसोइयों से गैंगरेप का केस दर्ज

- Advertisement -
Ad imageAd image
Morena

संवाददाता- प्रताप सिंह बघेल

Morena मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में गुरु-शिष्य की परंपरा को कलंकित करते हुए तीन शिक्षकों द्वारा महिला रसोइयों का यौन शोषण करने का मामला प्रकाश में आया है। सोशल मीडिया पर एक अश्लील वीडियो वायरल होने के बाद इस पूरे काले कारनामे का भंडाफोड़ हुआ, जिसके बाद पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए तीनों आरोपियों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की है।

वीडियो वायरल होने पर खुला राज, एसपी के हस्तक्षेप से दर्ज हुई FIR

Morena यह मामला निमास गांव के शासकीय प्राथमिक विद्यालय का है। करीब दो माह पूर्व सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें हेडमास्टर अशोक कुमार पाठक एक महिला रसोइया के साथ आपत्तिजनक स्थिति में नजर आ रहा था। पीड़ित महिलाओं ने पहले जौरा थाने में शिकायत की, लेकिन सुनवाई न होने पर वे मुरैना एसपी कार्यालय पहुंचीं। एसपी के कड़े निर्देश के बाद हुई जांच में आरोप सही पाए गए और पुलिस ने हेडमास्टर अशोक कुमार पाठक, शिक्षक भूप सिंह धाकड़ और शिक्षक धनीराम सिंह के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया।

15 अगस्त से शुरू हुआ था शोषण का खौफनाक सिलसिला

Morena पुलिस की पड़ताल में चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं। बताया जा रहा है कि इस हैवानियत की शुरुआत 15 अगस्त 2022 को हुई थी, जब हेडमास्टर ने स्कूल परिसर के भीतर ही एक महिला रसोइया को कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी ने इस दौरान पीड़िता का अश्लील वीडियो बना लिया, जिसे वायरल करने की धमकी देकर वह लगातार उसका शारीरिक शोषण करने लगा।

ब्लैकमेल कर 5 साल तक किया सामूहिक दुष्कर्म

Morena आरोपी हेडमास्टर की दरिंदगी यहीं नहीं रुकी; उसने पीड़िता का वीडियो अपने साथी शिक्षकों भूप सिंह और धनीराम को भी दिखाया। इसके बाद तीनों मिलकर दो महिला रसोइयों को डरा-धमकाकर उनके साथ सामूहिक दुष्कर्म करने लगे। पीड़ितों के अनुसार, यह प्रताड़ना पिछले 5 वर्षों से निरंतर जारी थी। समाज और लोक-लाज के डर से महिलाएं चुप थीं, लेकिन वीडियो सार्वजनिक होने के बाद उन्होंने हिम्मत जुटाकर न्याय की गुहार लगाई। पुलिस फिलहाल फरार आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है।

Read this: Ambarnath: “मम्मी-पापा माफ करना”, पुलिस भर्ती में असफल होने पर 26 वर्षीया युवती ने दी जान

Jamshedpur Project Committee Meeting : परियोजना समिति की बैठक में विधायकों ने विकास योजनाओं और जनसमस्याओं पर की चर्चा

रिपोर्ट: प्रेम श्रीवास्तव Jamshedpur Project Committee Meeting : जमशेदपुर: जमशेदपुर परिसदन में

Firozabad Road Accident: हाइड्रा की टक्कर से रिटायर्ड लोको पायलट की मौत, मौके पर मचा हड़कंप

रिपोर्ट - प्रेमपाल सिंह Firozabad Road Accident नगला महादेव क्षेत्र में गुरुवार

Farrukhabad Robbery: 24 लाख की लूट का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार; एक सदस्य 6 लाख लेकर फरार

Farrukhabad Robbery मोहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र में हुई लाखों रुपये की लूट का

Residential School: आवासीय विद्यालय में कॉपियां चोरी करने का आरोप, पांच दिन बाद थाने पहुंचा मामला

रिपोर्ट: इम्तियाज अंसारी Residential School लेड़वा गांव स्थित राजकीयकृत अनुसूचित जाति प्लस

Jamtara Road Accident: बेवा फाटक के पास दो बाइकों की जोरदार भिड़ंत, एक युवक की मौत; तीन घायल

संवाददाता: रतन कुमार Jamtara Road Accident जामताड़ा-मिहिजाम मुख्य मार्ग पर बेवा फाटक

Kinnar Dispute: रतलाम में किन्नरों के दो गुटों में विवाद, मारपीट के आरोप में पूनम जान ग्रुप पर FIR

रिपोर्ट: शैलेंद्र पारे Kinnar Dispute जीआरपी थाना क्षेत्र में किन्नर समाज के

BJP में शामिल होकर क्यों पछताए सुरेश ओबेरॉय? बोले- ‘अंदर से खुश नहीं था, ज्यादातर लोग…’

BJP: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता सुरेश ओबेरॉय ने अपने राजनीतिक सफर को