रिपोर्ट: शैलेंद्र पारे
Kinnar Dispute जीआरपी थाना क्षेत्र में किन्नर समाज के दो गुटों के बीच विवाद का मामला सामने आया है। झगड़े के बाद एक गुट ने जीआरपी थाने पहुंचकर दूसरे गुट पर मारपीट का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर पूनम जान किन्नर ग्रुप के खिलाफ मारपीट की धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
काजल मां ग्रुप ने लगाए मारपीट के आरोप
Kinnar Dispute शिकायतकर्ता काजल मां किन्नर ने आरोप लगाया है कि पूनम जान ग्रुप के लोगों ने उनके ग्रुप की एक किन्नर के साथ मारपीट की। शिकायत में अपहरण का आरोप भी लगाया गया है। मामले की शिकायत के बाद जीआरपी पुलिस ने प्राथमिक तौर पर मारपीट की धाराओं में FIR दर्ज की है।
अपहरण के आरोप की जांच कर रही पुलिस
Kinnar Dispute जीआरपी पुलिस के मुताबिक, शिकायत में लगाए गए अपहरण जैसे गंभीर आरोपों की भी जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच में सामने आने वाले तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर आगे की Legal Action की जाएगी।
दो गुटों के विवाद से मचा हड़कंप
Kinnar Dispute किन्नर समाज के दो गुटों के बीच हुए इस विवाद के बाद मामला जीआरपी थाने तक पहुंच गया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और विवाद की वास्तविक वजह के साथ-साथ लगाए गए आरोपों की भी पड़ताल की जा रही है।


