MP Investment and Employment : रोजगार, कौशल विकास सरकार की प्राथमिकता,युवाओं को रोजगार, आत्मनिर्भर बनाने पर जोर
MP Investment and Employment : मध्यप्रदेश में मोहन सरकार विकास के साथ-साथ निवेश, रोजगार और कौशल विकास को भी प्राथमिकता दे रही है। सरकार का फोकस युवाओं को सिर्फ नौकरी तलाशने वाला नहीं, बल्कि रोजगार देने वाला बनाने पर है। इसके लिए कौशल प्रशिक्षण, उद्योगों से जुड़ाव और रोजगार के नए अवसरों के विस्तार पर जोर दिया जा रहा है। यही वजहा है कि औद्योगिक निवेश को बढ़ावा देने के साथ सरकार स्थानीय स्तर पर रोजगार सृजन की संभावनाएं भी मजबूत कर रही है। युवाओं को उनकी रुचि और बाजार की मांग के अनुरूप प्रशिक्षण देकर उन्हें रोजगार और स्वरोजगार से जोड़ने की दिशा में प्रयास किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री का कहना है कि हमारा लक्ष्य है कि प्रदेश का युवा रोजगार मांगने वाला नहीं, बल्कि रोजगार देने वाला बने। कौशल, रोजगार और स्वरोजगार के माध्यम से युवाओं को आत्मनिर्भर बनाना हमारी प्राथमिकता है। यही वजह है कि मध्यप्रदेश में उद्योगों और निवेश को बढ़ावा देने के लिए वर्ष 2024 से शुरू कर कुल 7 प्रमुख रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव आयोजित की गईं। इन आयोजनों के माध्यम से राज्य में 1.24 लाख से अधिक लोगों को रोजगार मिला है। वर्तमान में प्राथमिकता के आधार पर MSME इकाइयों के संचालन, आईटी/स्टार्टअप्स, और बड़े प्लांट्स के निर्माण/इंफ्रास्ट्रक्चर के जरिए हजारों प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर मिल रहे हैं। कुल मिलाकर मध्यप्रदेश सरकार का फोकस रोजगार और निवेश पर है, ताकि उद्योगों को रफ्तार, युवाओं को रोजगार और मध्यप्रदेश नया आर्थिक विजन बने। निवेश उद्योग और रोजगार के इसी मुद्दे पर करेंगे चर्चा लेकिन पहले देख लेते हैं ये रिपोर्ट।
MP Investment and Employment : मध्यप्रदेश सरकार की आर्थिक रणनीति में निवेश को रोजगार से जोड़ने पर खास जोर दिखाई दे रहा है। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने प्रदेश को देश के प्रमुख औद्योगिक और निवेश केंद्र के रूप में विकसित करने का लक्ष्य रखा है। सरकार का फोकस केवल निवेश प्रस्ताव हासिल करने तक सीमित नहीं, बल्कि MoU को जमीन पर उतारकर नए उद्योग, उत्पादन और रोजगार के अवसर पैदा करने पर है। विधानसभा में प्रस्तुत जानकारी के अनुसार, 56 औद्योगिक इकाइयों के करीब 32 हजार 540 करोड़ के प्रस्ताव स्वीकृत हुए हैं, जिनसे लगभग 31 हजार 451 रोजगार की संभावना जताई गई है। इसी कड़ी में MSME, टेक्सटाइल, फार्मा, फूड प्रोसेसिंग और आधुनिक औद्योगिक कॉरिडोर जैसे क्षेत्रों को बढ़ावा दिया जा रहा है। धार के PM MITRA पार्क में करीब 20 हजार करोड़ के निवेश और 46 हजार रोजगार की संभावनाएं बताई गई हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि हमारी सरकार विकास के साथ-साथ रोजगार और कौशल विकास को भी प्राथमिकता दे रही है। सरकार का फोकस युवाओं को सिर्फ नौकरी तलाशने वाला नहीं, बल्कि रोजगार देने वाला बनाने पर है। इसके लिए कौशल प्रशिक्षण, उद्योगों से जुड़ाव और रोजगार के नए अवसरों के विस्तार पर जोर दिया जा रहा है।


