Kangana Ranaut Baba Ramdev Gen Z Controversy : Gen Z का विवाद, निजी टिप्पणी पर बवाल,रामदेव ने कंगना के चरित्र पर उठाए सवाल
Kangana Ranaut Baba Ramdev Gen Z Controversy : कंगना बनाम बाबा रामदेव के बीच Gen Z को लेकर शुरू हुई बहस अब व्यक्तिगत जुबानी जंग में बदलती नजर आ रही है। क्योंकि दोनों ने ही एक दूसरे पर व्यक्तिगण टिप्पणी शुरू कर दी हैं। दरअसल कंगना रनौत के Gen Z को लेकर दिए गए ‘गटर जेनरेशन’ वाले बयान पर बाबा रामदेव की एंट्री ने विवाद को और गरमा दिया है। रामदेव ने कंगना की टिप्पणी को ‘बिगड़े हुए दिमाग’ की निशानी बताते हुए उनके पुराने बयानों और व्यक्तिगत जीवन पर भी सवाल उठाए। इसके बाद कंगना ने पलटवार करते हुए रामदेव को अपनी जवानी और निजी जिंदगी को लेकर टिप्पणी न करने की नसीहत दी और उनके चरित्र पर सवाल उठाने का जवाब तीखे अंदाज में दिया। अब Gen Z के विवाद पर कंगना और रामदेव आमने सामने हैं। कंगना बनाम रामदेव की लड़ाई, चरित्र पर गरमाई है। इसी विषय पर चर्चा करेंगे, पहले देखिये पूरा मामला क्या है।Gen-Z को लेकर कंगना रनौत के बयान पर बाबा रामदेव की टिप्पणी के बाद विवाद बढ़ गया है। रामदेव के बयान पर कंगना ने पलटवार करते हुए उनकी निजी जिंदगी पर टिप्पणी न करने और उन्हें चरित्र का पाठ न पढ़ाने की नसीहत दी। कंगना ने योग गुरु को नसीहत देते हुए साफ कहा कि वह उनकी जवानी या निजी जिंदगी के बारे में सपने देखना छोड़ दें और उन्हें चरित्र का पाठ न पढ़ाएं। कंगना रनौत ने इंस्टाग्राम पर एक लंबा-चौड़ा नोट शेयर किया।
Kangana Ranaut Baba Ramdev Gen Z Controversy : पूरे विवाद की शुरुआत बाबा रामदेव के एक इंटरव्यू से हुई थी। जब उनसे कंगना के Gen-Z को ‘गटर जेनरेशन’ कहे जाने वाले बयान पर सवाल पूछा गया था तो उन्होंने एक्ट्रेस के अतीत पर टिप्पणी कर दी थी। आपको बता दें कि कंगना ने हाल ही में देश के Gen Z को ‘गटर जेनरेशन’ कहा था, जिस पर रामदेव ने कड़ी आपत्ति जताई थी और एक्ट्रेस को आड़े हाथों लेते हुए उनकी खुद की लाइफ पर सवाल खड़े कर दिए थे। बाबा रामदेव ने कंगना के बयान की कड़ी निंदा करते हुए कहा था कि देश के नौजवानों के लिए ऐसे शब्दों का इस्तेमाल करना बिल्कुल गलत है। उन्होंने कहा था कि देश के जवानों को गटर कहना बिगड़े हुए दिमाग की निशानी है।यह पूरी तरह से गलत बात है और कंगना की पार्टी (BJP) के सीनियर लोगों को इस बयान पर संज्ञान लेना चाहिए। बहरहाल अब दोनों चर्चित हस्तियों के बीच की यह तल्खी सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है। और देखना ये होगा कि आगे ये बयानबाजी और तल्खी कहां तक पहुंचती है।
read more : Nirmala Bhuria: मंत्री निर्मला भूरिया ने BJP प्रदेश कार्यालय में सुनीं कार्यकर्ताओं की जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश


