Author : Ajay Nigam
Bhopal Metro Project : भोपाल, 20 अगस्त 2026। मध्य प्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (MPMRCL) के प्रबंध संचालक श्री एस. कृष्ण चैतन्य ने भोपाल मेट्रो परियोजना के निर्माण कार्यों का दो दिवसीय स्थलीय निरीक्षण किया। सुबह 6 बजे से शुरू हुए निरीक्षण के दौरान उन्होंने एलिवेटेड और भूमिगत दोनों तरह के निर्माण कार्यों की प्रगति, गुणवत्ता और सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

Bhopal Metro Project : में ऑरेंज और ब्लू लाइन की प्रगति की समीक्षा
Bhopal Metro Project के तहत चल रहे ऑरेंज और ब्लू लाइन के निर्माण कार्यों का प्रबंध संचालक ने बारीकी से निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों और निर्माण एजेंसियों के प्रतिनिधियों से परियोजना की मौजूदा स्थिति की जानकारी ली और तय समय-सीमा के भीतर काम पूरा करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि निर्माण कार्यों के दौरान यात्रियों और आम लोगों की सुविधा तथा सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए। इसके साथ ही निर्माण स्थलों पर सुरक्षा मानकों का पूरी तरह पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
Bhopal Metro Project : करोंद से पुल बोगदा तक भूमिगत निर्माण का निरीक्षण
निरीक्षण के पहले दिन श्री एस. कृष्ण चैतन्य ने ऑरेंज लाइन के अंतर्गत करोंद से पुल बोगदा तक निर्माणाधीन मेट्रो कॉरिडोर का जायजा लिया। उन्होंने भूमिगत सुरंग निर्माण, निर्माणाधीन मेट्रो स्टेशनों, पिलर्स और अन्य सिविल कार्यों की प्रगति को देखा।
Bhopal Metro Project के भूमिगत हिस्से में चल रहे कार्यों के दौरान उन्होंने निर्माण की गुणवत्ता और निर्धारित मानकों की जानकारी ली। अधिकारियों को निर्माण कार्यों में किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बरतने के निर्देश दिए गए।
Bhopal Metro Project : रत्नागिरी से भदभदा तक ब्लू लाइन का निरीक्षण
दूसरे दिन प्रबंध संचालक ने ब्लू लाइन के अंतर्गत रत्नागिरी से भदभदा तक चल रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान सिविल निर्माण, संरचनात्मक कार्य, यातायात प्रबंधन और बैरिकेडिंग समेत सुरक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई।
उन्होंने निर्माण एजेंसियों से कहा कि सड़क और अन्य सार्वजनिक क्षेत्रों में काम के दौरान यातायात व्यवस्था प्रभावित न हो, इसके लिए प्रभावी प्रबंधन किया जाए।
Bhopal Metro Project : जनसुविधा और जनसुरक्षा को लेकर दिए निर्देश
निरीक्षण के दौरान जनसुविधा और जनसुरक्षा पर विशेष जोर दिया गया। प्रबंध संचालक ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्माण स्थलों पर लोगों की आवाजाही को ध्यान में रखते हुए आवश्यक सुरक्षा इंतजाम किए जाएं।
साथ ही बैरिकेडिंग, यातायात प्रबंधन और अन्य सुरक्षा व्यवस्थाओं को प्रभावी बनाए रखने के निर्देश दिए गए, ताकि निर्माण कार्य के कारण आम नागरिकों को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े।
Bhopal Metro Project : विभागों के बीच बेहतर समन्वय पर जोर
श्री चैतन्य ने निर्माण एजेंसियों और संबंधित विभागों के बीच प्रभावी समन्वय स्थापित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि परियोजना के दौरान आने वाली बाधाओं का समयबद्ध तरीके से निराकरण किया जाए, जिससे निर्माण कार्यों की रफ्तार प्रभावित न हो।
अधिकारियों को बेहतर कार्ययोजना के साथ निर्धारित लक्ष्यों को समय पर पूरा करने और परियोजना की प्रगति की लगातार निगरानी करने के लिए भी कहा गया।
Bhopal Metro Project : गुणवत्ता और सुरक्षा मानकों से समझौता नहीं
Bhopal Metro Project के निरीक्षण के दौरान प्रबंध संचालक ने स्पष्ट किया कि निर्माण कार्यों में गुणवत्ता और सुरक्षा मानकों से किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जाना चाहिए। सभी सिविल और संरचनात्मक कार्य निर्धारित तकनीकी मानकों के अनुरूप पूरे करने के निर्देश दिए गए।
निरीक्षण के दौरान मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन के वरिष्ठ अधिकारी और विभिन्न निर्माण एजेंसियों के प्रतिनिधि मौजूद रहे। अब परियोजना के दोनों कॉरिडोर में निर्माण कार्यों को तय समय-सीमा में पूरा करने पर विशेष फोकस किया जा रहा है।


