BJP New National Team : कांग्रेस का आरोप… दिग्गजों को किया साइडलाइन ?बीजेपी का पलटवार, पहले अपना घर देखे कांग्रेस
BJP New National Team : बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम…और छत्तीसगढ़ में सियासत तेज़… छत्तीसगढ़ के हिस्से आईं दो राष्ट्रीय जिम्मेदारियां… लेकिन इसके साथ ही कांग्रेस ने बीजेपी के कुछ बड़े नामों को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। पीसीसी चीफ दीपक बैज इसे वरिष्ठ नेताओं की उपेक्षा और गुटबाजी बता रहे हैं… बीजेपी पलटवार कर रही है कि कांग्रेस को हर जगह सिर्फ उपेक्षा ही दिखाई देती है। तो नई टीम के बाद छत्तीसगढ़ बीजेपी में आखिर सियासत किस बात पर गरमाई है ? आखिर बीजेपी के चल क्या रहा है ? देखिए ये खास रिपोर्ट…
BJP New National Team : तीन साल पहले जब जेपी नड्डा के नेतृत्व में बीजेपी की नई केंद्रीय टीम का ऐलान हुआ था… तब छत्तीसगढ़ के कई बड़े चेहरों को राष्ट्रीय संगठन में अहम जिम्मेदारियां मिली थीं… पूर्व मंत्री लता उसेंडी और सांसद सरोज पांडे को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया था…वहीं राष्ट्रीय उपाध्यक्षों की सूची में डॉ. रमन सिंह का नाम भी शामिल था। लेकिन अब जब साल 2026 के मध्य में नितिन नवीन के नेतृत्व में बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम बनी तो छत्तीसगढ़ से दो नेताओं को अहम जिम्मेदारी मिली है। महासमुंद सांसद रूप कुमारी चौधरी को बीजेपी महिला मोर्चा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया है…जबकि दीपक म्हस्के को राष्ट्रीय सोशल मीडिया संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी गई है। लेकिन कई सीनियर अब भी वेटिंग लिस्ट में ही रह गए.. जिनमें बृजमोहन अग्रवाल लगातार 8 बार विधायक रहे, कई बार मंत्री बने और अब लोकसभा सांसद हैं। अमर अग्रवाल, राजेश मूणत और अजय चंद्राकर भी करीब 15 साल तक मंत्री रहे। कांग्रेस का आरोप है कि इतने लंबे अनुभव वाले नेताओं को मौजूदा सरकार और राष्ट्रीय संगठन में अपेक्षित भूमिका नहीं मिली। यही वजह है कि कांग्रेस चुटकी ले रही है।
BJP New National Team : छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रदेश अध्यक दीपक बैज ने भाजपा के उन दोनों नेताओं को नई जिम्मेदारी के लिए बधाई दी, जो अब टीम नितिन नवीन का हिस्सा हैं… लेकिन उन बड़े चेहरों को लेकर सवाल भी उठाया, जिनका छत्तीसगढ़ की राजनीति में लंबा अनुभव रहा है, मगर दिग्गज नेता होने के बावजूद हाशिए पर डाला गया। बहरहाल बीजेपी ने इसका जवाब भी दिया। मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल का कहना है कि कांग्रेस अपना घर देखे। उनका तर्क है कि बदलते दौर में सोशल मीडिया की भूमिका तेजी से बढ़ी है और छत्तीसगढ़ के दीपक म्हस्के को राष्ट्रीय सोशल मीडिया संयोजक बनाना महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है।
BJP New National Team : अब नई राष्ट्रीय टीम में छत्तीसगढ़ को दो जिम्मेदारियां मिली हैं… लेकिन कांग्रेस ने इसी बहाने बीजेपी के वरिष्ठ चेहरों की भूमिका पर सवाल खड़े कर दिए हैं। बीजेपी इसे प्रतिनिधित्व बता रही है, कांग्रेस इसे गुटबाजी से जोड़ रही है। फिलहाल नई टीम का ऐलान संगठन के लिए संदेश है… लेकिन उसके बाद शुरू हुई यह बयानबाजी छत्तीसगढ़ की सियासत में नया सवाल छोड़ गई है। बीजेपी में क्या चल रहा है ?
read more : Kangana Ranaut Baba Ramdev Gen Z Controversy : कंगना-रामदेव की लड़ाई, चरित्र पर गरमाई,कंगान ने Gen Z को कहा था ‘गटर जेनरेशन’




