Morena : मौत बनकर दौड़ी तेज रफ्तार बस, टमटम को मारी जोरदार टक्कर, एक महिला की मौत

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Morena

संवाददाता- प्रताप सिंह बघेल

Morena  जिले के माताबसैया थाना क्षेत्र में आज सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। एक अनियंत्रित सवारी बस ने टमटम को पीछे से इतनी जोर से टक्कर मारी कि वह हवा में कई बार पलटते हुए सड़क पर जा गिरी। इस दुखद घटना में एक महिला की जान चली गई, जबकि पांच अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हैं।

श्रद्धा के सफर में पसरा मातम

Morena मिली जानकारी के अनुसार, न्यू आमपुरा के निवासी मांगीलाल गौड़ अपने परिवार और पड़ोसियों के साथ टमटम में सवार होकर हुराई गांव स्थित भूमिया बाबा मंदिर के दर्शन करने जा रहे थे। टमटम में कुल 6 लोग सवार थे और सभी भक्ति भाव के साथ यात्रा कर रहे थे। जैसे ही वे खेड़ा मेवदा गांव के पास पहुंचे, पीछे से आ रही तेज रफ्तार बस उनके लिए काल बन गई।

हवा में तीन बार उछला टमटम, चीख-पुकार से दहला इलाका

Morena प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि टक्कर इतनी भयंकर थी कि टमटम हवा में तीन बार गुलाटी खाने के बाद सड़क पर औंधे मुंह गिर पड़ा। हादसे के तुरंत बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। शोर सुनकर स्थानीय ग्रामीण मदद के लिए दौड़े और पुलिस को सूचना दी। ग्रामीणों को आता देख बस चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने तत्काल एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया।

अस्पताल में एक मृत घोषित, पुलिस ने शुरू की जांच

Morena जिला चिकित्सालय में डॉक्टरों ने 45 वर्षीय सुनीता प्रजापति को मृत घोषित कर दिया। अन्य घायल—मांगीलाल गौड़, मुन्नी गौड़, शिवम और लवकुश—का उपचार फिलहाल जारी है। पुलिस ने आरोपी बस चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज कर लिया है और बस को कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी है। इस हादसे के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Read this: Mauganj : कागजी ढाल, तस्करी की चाल? सरपंचों के लेटर हेड पर गौ-तस्करी का बड़ा खेल उजागर

- Advertisement -
Ad imageAd image

Bhopal ईंधन की कीमतों में राहत: सीएम डॉ. मोहन यादव ने जताया पीएम मोदी का आभार, बताया ऐतिहासिक कदम

Bhopal मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने केंद्र सरकार द्वारा पेट्रोल-डीजल पर उत्पाद

Bhopal ईंधन की कीमतों में राहत: सीएम डॉ. मोहन यादव ने जताया पीएम मोदी का आभार, बताया ऐतिहासिक कदम

Bhopal मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने केंद्र सरकार द्वारा पेट्रोल-डीजल पर उत्पाद

Chhindwara : शॉर्ट सर्किट से धधकी गेहूं की फसल, दो किसानों की डेढ़ एकड़ खेती जलकर खाक

संवाददाता - दिनेश नागवंशी Chhindwara छिंदवाड़ा जिले के तामिया विकासखंड के अंतर्गत

Chhindwara हादसा: CM डॉ. यादव पीड़ित परिवारों के घर पहुंचे, बांटा दु:ख

रिपोर्ट- राकेश चंद्रवंशी Chhindwara : मुख्यमंत्री डॉ यादव ने नई दिल्ली से

Bhopal : देश में सबसे तेज गति से आगे बढ़ रहा है मध्यप्रदेश : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Bhopal मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुक्रवार को देश की राजधानी में

Knife Attack : कोरबा में नर्स पर चाकू से हमला, 24 घंटे में तीसरी वारदात से दहशत

Knife Attack : कोरबा जिले में अपराध का ग्राफ लगातार बढ़ता नजर

Ram Navami Greeting: रामनवमी पर विधायक पुरंदर मिश्रा का बयान, कांग्रेस पर साधा निशाना

Ram Navami Greeting: रायपुर में रामनवमी के अवसर पर बीजेपी विधायक पुरंदर

Fire Accident: धमतरी के सॉल्वेंट प्लांट में भीषण आग, तीन मजदूर घायल

Fire Accident: धमतरी जिले के कुरूद क्षेत्र अंतर्गत बागौद स्थित एक सॉल्वेंट

Illegal Mining: सक्ती में डोलोमाइट का अवैध परिवहन जारी, शासन को हो रहा भारी नुकसान

Illegal Mining: सक्ती जिले के खम्हरिया और छितापडरिया क्षेत्र में डोलोमाइट पत्थर

Bus accident: नैनीताल में पलटी बस, 1 की मौत, 8 घायल

Report by: Deepak Bus accident: शुक्रवार सुबह नैनीताल में एक बस हादसा