,

Chhindwara हादसा: CM डॉ. यादव पीड़ित परिवारों के घर पहुंचे, बांटा दु:ख

chhindwara cm mohan yadav visit

रिपोर्ट- राकेश चंद्रवंशी

Chhindwara : मुख्यमंत्री डॉ यादव ने नई दिल्ली से भोपाल होते हुए छिंदवाड़ा पहुंचकर दुर्घटना में जान गंवाने वाले नागरिकों के परिजनों से सीधे संवाद किया। इस दौरान उन्होंने शोक संतप्त परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि यह हादसा अत्यंत पीड़ादायक है और सरकार इस कठिन समय में पूरी मजबूती से उनके साथ खड़ी है।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीड़ितों के घर-घर पहुंचे उन्हें हौसला दिया, उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता प्रदान करेगी और किसी भी तरह की कमी नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने प्रशासन को निर्देश दिए कि घायलों के उपचार में कोई लापरवाही न बरती जाए और सभी आवश्यक सुविधाएं तत्काल उपलब्ध कराई जाएं।

बता दें कि हादसे के तुरंत बाद ही मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की थी। वहीं, गंभीर रूप से घायल व्यक्तियों को एक-एक लाख रुपये की सहायता राशि स्वीकृत की गई है। इसके अलावा घायलों के इलाज के लिए बेहतर चिकित्सा सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए हैं, ताकि वे जल्द स्वस्थ हो सकें।

यह दौरा न केवल प्रशासनिक जिम्मेदारी का प्रतीक है, बल्कि सरकार की संवेदनशीलता और आम जनता के प्रति प्रतिबद्धता को भी दर्शाता है।

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का राशिफल

Aaj ka Rashifal: 1 अक्टूबर 2026, गुरुवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से…

Chhapra Dam Break: मकेर में बाघाकोल-हैजलपुर के पास टूटा तटबंध, DM-SP मौके पर पहुंचे, प्रशासन अलर्ट

छपरा/रिपोर्टर पवन कुमार सिंह Chhapra Dam Break: सारण जिले के मकेर प्रखंड…

Pakhanjur News: नक्सल डम्प से 12 बोर की दो रायफल और 11 कारतूस बरामद, BSF-पुलिस की संयुक्त कार्रवाई

संवाददाता/सुजीत मण्डल Pakhanjur News: कांकेर जिले के पखांजूर क्षेत्र में सुरक्षा बलों…

Khairagarh News: सरपंच के घर से 95 हजार रुपए का सागौन चिरान जब्त, वन विभाग की कार्रवाई

संवाददाता:- खिलेश वर्मा Khairagarh News: खैरागढ़ जिले के वनांचल ग्राम पैलीमेटा में…