,

Sangli में हैवानियत: चोरी के शक में पिता ने दो मासूम बेटियों को रातभर उल्टा लटकाया, एक की मौत

Sangli

Sangli महाराष्ट्र के सांगली जिले के आटपाडी तहसील से एक ऐसी रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना सामने आई है, जिसने मानवता को शर्मसार कर दिया है। यहाँ एक कलयुगी पिता ने चोरी के मामूली शक में अपनी दो सगी बेटियों को हाथ-पैर बांधकर पूरी रात उल्टा लटकाए रखा। इस अमानवीय यातना के कारण 10 साल की मासूम ऋतुजा (सानिका) ने दम तोड़ दिया, जबकि उसकी 11 वर्षीय बड़ी बहन अनुजा गंभीर रूप से घायल है।

Sangli रातभर ‘पानी-पानी’ चिल्लाती रहीं मासूम, पिता चैन से सोता रहा

हृदयविदारक घटना बनपुरी गांव की है। आरोपी पिता नाना हैबत यमगर को शक था कि उसकी बेटियों ने पड़ोस में चोरी की है। इसी गुस्से में उसने बुधवार शाम करीब 5 बजे दोनों बच्चियों को घर के भीतर लोहे के एंगल से उल्टा लटका दिया। चश्मदीदों और पुलिस जांच के अनुसार, बच्चियां रातभर दर्द से कराहती रहीं और पानी मांगती रहीं, लेकिन निर्दयी पिता ने उन्हें नीचे नहीं उतारा और खुद कमरे में जाकर सो गया।

Sangli सुबह दादा ने उतारा, तब तक एक की बुझ चुकी थी सांसें

गुरुवार सुबह जब घर के बुजुर्ग (दादा) ने बच्चियों को इस हालत में देखा, तो उनके होश उड़ गए। उन्होंने तुरंत दोनों को नीचे उतारा, लेकिन तब तक 10 साल की सानिका की मौत हो चुकी थी। दूसरी बेटी अनुजा बेहोशी की हालत में मिली, जिसे तत्काल निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। होश में आने के बाद अनुजा ने डॉक्टरों को पिता की इस बर्बरता की पूरी कहानी सुनाई, जिसके बाद अस्पताल प्रशासन ने पुलिस को सूचित किया।

Sangli आरोपी पिता गिरफ्तार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में क्रूरता की पुष्टि

पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी पिता को हिरासत में ले लिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी इस बात की पुष्टि हुई है कि बच्ची के हाथ-पैर बंधे हुए थे और उसे शारीरिक प्रताड़ना दी गई थी। पुलिस अब इस मामले के अन्य पहलुओं की जांच कर रही है कि क्या इस कृत्य में मां की भी कोई भूमिका थी। इस घटना ने पूरे महाराष्ट्र को झकझोर कर रख दिया है और ग्रामीण आरोपी के खिलाफ कड़ी सजा की मांग कर रहे हैं।

Read this: Chhindwara : शॉर्ट सर्किट से धधकी गेहूं की फसल, दो किसानों की डेढ़ एकड़ खेती जलकर खाक

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. MP में चक्रवात का…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की आज की टॉप 10 खबरें 1. छत्तीसगढ़ में आज…

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. MP में चक्रवात का…

Chanakya Niti: ऑफिस में बॉस के सामने भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, करियर पर पड़ सकता है असर

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य की नीतियों में व्यक्ति के व्यवहार, अनुशासन, सफलता…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 6 अक्टूबर 2026, मंगलवार का दिन मेष से मीन…

Katni News: टीटी नगर स्टेडियम में कटनी के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, एथलेटिक्स में जीते पदक

Katni News: भोपाल के टीटी नगर स्टेडियम में आयोजित एथलेटिक्स प्रतियोगिता में…

Indore News: नेकलेस टूटने का बदला, गर्लफ्रेंड की एक्टिवा में लगवाई आग

Indore News: इंदौर के पंढरीनाथ थाना क्षेत्र में युवती की एक्टिवा में…

Kawardha News: चिल्हीडार पूजा और बेटा जौतिया महाव्रत का आयोजन, MP-ओडिशा-महाराष्ट्र से पहुंचीं माताएं

Kawardha News: कवर्धा में गोंडी धर्म संस्कृति संरक्षण समिति और छत्तीसगढ़ गोंडवाना…