By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swadesh NewsSwadesh NewsSwadesh News
  • Home
  • देश- विदेश
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • बिहार
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • धर्म-संस्कृति
  • मनोरंजन
  • स्वदेश स्पेशल
  • वीडियो
  • खेल
  • व्यापार – रोज़गार
Search News
Web Stories

हास्य- हथौड़ा
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Swadesh NewsSwadesh News
Search News
  • Home
  • देश- विदेश
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • बिहार
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • धर्म-संस्कृति
  • मनोरंजन
  • स्वदेश स्पेशल
  • वीडियो
  • खेल
  • व्यापार – रोज़गार
Follow US
Swadesh News > राज्य > छत्तीसगढ > Knife Attack : कोरबा में नर्स पर चाकू से हमला, 24 घंटे में तीसरी वारदात से दहशत
छत्तीसगढ

Knife Attack : कोरबा में नर्स पर चाकू से हमला, 24 घंटे में तीसरी वारदात से दहशत

Abhishek Singh
Last updated: March 27, 2026 4:19 pm
By Abhishek Singh
Share
3 Min Read
SHARE

Knife Attack : कोरबा जिले में अपराध का ग्राफ लगातार बढ़ता नजर आ रहा है। बीते 24 घंटों के भीतर चाकूबाजी की तीन घटनाएं सामने आ चुकी हैं, जिससे आम लोगों में भय का माहौल है। ताजा मामला शुक्रवार सुबह का है, जिसने पुलिस और प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है।

Contents
Knife Attack : मंत्री बंगले के पास नर्स पर हमलाKnife Attack : पीठ में फंसा रहा चाकू, अस्पताल में भर्तीKnife Attack : पुलिस जांच में जुटी, CCTV फुटेज खंगाले जा रहेKnife Attack : कानून व्यवस्था पर उठ रहे सवालread more : Ram Navami Greeting: रामनवमी पर विधायक पुरंदर मिश्रा का बयान, कांग्रेस पर साधा निशाना
Knife Attack

Knife Attack : मंत्री बंगले के पास नर्स पर हमला

शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे वीआईपी मार्ग पर कैबिनेट मंत्री और सांसद के बंगले के सामने एक नर्स पर अज्ञात बाइक सवार युवकों ने चाकू से हमला कर दिया। युवती पंप हाउस क्षेत्र की रहने वाली है और निहारिका स्थित एक निजी अस्पताल के लैब में काम करती है। वह रोज की तरह ड्यूटी पर जा रही थी, तभी दो युवक बाइक से पहुंचे और पीछे से उसकी पीठ पर चाकू से वार कर फरार हो गए।

Knife Attack : पीठ में फंसा रहा चाकू, अस्पताल में भर्ती

हमले के बाद चाकू युवती की पीठ में ही फंसा रह गया। घायल अवस्था में उसने अपने परिजनों को फोन कर घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंचे परिजन तुरंत उसे जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले गए, जहां उसका इलाज जारी है।

Knife Attack

Knife Attack : पुलिस जांच में जुटी, CCTV फुटेज खंगाले जा रहे

घटना की सूचना मिलते ही सीएसईबी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। कोरबा सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी ने बताया कि पीड़िता से प्राथमिक पूछताछ की गई है। उसके अनुसार, बाइक सवार दो युवकों ने पीछे से हमला किया और फरार हो गए। पुलिस ने एफआईआर दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।

Knife Attack : कानून व्यवस्था पर उठ रहे सवाल

लगातार हो रही चाकूबाजी की घटनाओं ने जिले की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि पुलिस को जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई करनी चाहिए, ताकि इस तरह की घटनाओं पर रोक लग सके।

read more : Ram Navami Greeting: रामनवमी पर विधायक पुरंदर मिश्रा का बयान, कांग्रेस पर साधा निशाना

TAGGED:chattisgarhHindi NewsnewsTODAY NEWS
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Your opinion
Love0
Sad0
Happy0
Shy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
By Abhishek Singh
Follow:
नमस्ते, मैं अभिषेक सिंह । मैंने महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय, वर्धा से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक की पढ़ाई पूरी की है और वर्तमान में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय,भोपाल से डिजिटल जर्नलिज्म में परास्नातक (एमए) कर रहा हूँ।मेरे लिए पत्रकारिता केवल सूचना देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक नैतिक जिम्मेदारी है। इसी सोच के साथ मैं स्वदेश न्यूज़ में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हूँ, जहाँ मैं खबरों की गहराई को समझने, प्रभावशाली हेडलाइन्स तैयार करने और डिजिटल कंटेंट को सटीक व आकर्षक रूप में प्रस्तुत करने पर काम करता हूँ।
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

धर्म-संस्कृति

Chanakya Niti : बिना सवाल पूछे कैसे पहचानें किसी की नीयत? आचार्य चाणक्य ने बताए 5 असरदार संकेत

By Abhishek Singh
धर्म-संस्कृति

Aaj Ka Panchang : आज आषाढ़ कृष्ण पक्ष द्वादशी, जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और चौघड़िया

By Abhishek Singh
मध्य प्रदेश

Ek Ped Maa Ke Naam Campaign : सीएम डॉ. मोहन यादव ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश,’एक पेड़ मां के नाम’ अभियान में इंदौर से हुई महाअभियान की शुरुआत

By Abhishek Singh
मध्य प्रदेश

Tiranga Yatra : भोपाल में निकलेगी विशाल तिरंगा यात्रा, ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन का उत्सव बनाएगी कर्मश्री

By Abhishek Singh

स्वदेश न्यूज़ भारत का एक राष्ट्रीय स्तर पर प्रसारित होने वाला सैटेलाइट हिंदी न्यूज़ चैनल है, जिसका स्वमितत्व भुवनेश्वरी मल्टिमीडिया प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के पास है।

स्वदेश न्यूज़, अभिव्यक्ति और पत्रकारिता की स्वतंत्रता (freedom of speech) (freedom of the press) पर भरोसा रखता है, जो लोगों की आवाज बनकर लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रुप में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

  • About Us
  • Contact US
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
Menu
  • About Us
  • Contact US
  • Privacy Policy
  • Disclaimer

Quick Link

  • खेल
  • स्वदेश स्पेशल
  • राज्य
  • देश- विदेश
  • बिहार चुनाव 2025
  • धर्म-संस्कृति
  • मनोरंजन
  • व्यापार – रोज़गार

Swadesh News. 59, Link Road No. 3, Panchsheel Nagar, Bhopal, Madhya Pradesh- 462016 Hours: Open 24 hours Phone: +91 0755- 2929533

© Copyright by SWADESH NEWS 2026

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?