,

Mauganj : कागजी ढाल, तस्करी की चाल? सरपंचों के लेटर हेड पर गौ-तस्करी का बड़ा खेल उजागर

Mauganj

Report: Abhay mishra

Mauganj /रीवा। मऊगंज जिले में गौवंश संरक्षण के नाम पर चल रहे एक संदिग्ध रैकेट का ग्रामीणों ने पर्दाफाश किया है। लौर थाना क्षेत्र के पटपरा तिराहे पर सूझबूझ दिखाते हुए ग्रामीणों ने गौवंश से लदी तीन पिकअप गाड़ियां पकड़ीं, जिनके परिवहन के लिए सरपंचों के लेटर हेड का ‘सुरक्षा कवच’ की तरह इस्तेमाल किया जा रहा था।

क्रूरता की हद: पिकअप में ठूंसे थे 28 बेजुबान

Mauganj लौर पुलिस ने ग्रामीणों की सूचना पर तीन पिकअप वाहनों (MP17 G3621, MP17 ZH 1466, MP 17 G 3462) को जब्त किया है। इन छोटे वाहनों में 28 गौवंशों को इतनी बेरहमी से ठूंसा गया था कि वे हिलने तक की स्थिति में नहीं थे। ग्रामीणों ने जब घेराबंदी कर वाहनों को तलाशा, तो अंदर का नजारा देख दंग रह गए। पुलिस ने इस मामले में मनगवां निवासी महेंद्र गुप्ता, अंकित साकेत और सुरेश साहू को हिरासत में लिया है।

दस्तावेजों का मायाजाल: एक सरपंच को पता ही नहीं, दूसरा मांग रहा गौवंश

Mauganj इस पूरे मामले में सबसे चौंकाने वाला मोड़ तब आया जब पकड़े गए आरोपियों ने दस्तावेज पेश किए।

  • दस्तावेज 1: मऊगंज की आमोखर पंचायत के सरपंच का पत्र, जिसमें 50 किमी दूर तिवरीगवां पंचायत से 70 गौवंश मांगे गए।
  • हकीकत: जब तिवरीगवां सरपंच से संपर्क किया गया, तो उन्होंने ऐसे किसी भी पत्राचार या अनुमति से साफ इनकार कर दिया।
  • संदेह: सवाल यह है कि जिस आमोखर गौशाला में पहले से ही क्षमता से अधिक पशु बदहाली में हैं, वहां दूसरे जिले से गौवंश मंगाने की क्या आवश्यकता थी? क्या यह पत्र केवल पुलिस की आंखों में धूल झोंकने के लिए तैयार किया गया था?

सवालों के घेरे में प्रशासन: गौ-सेवा या संगठित गिरोह?

Mauganj मऊगंज जिले में गौशालाओं की स्थिति पहले से ही विधानसभा तक गूँज चुकी है। करोड़ों के भ्रष्टाचार के आरोपों के बीच, रीवा से मऊगंज गौवंश भेजने के इस खेल ने तस्करी की आशंकाओं को जन्म दे दिया है। सूत्र बताते हैं कि यह कागजी खानापूर्ति दरअसल कत्लखाने या अवैध तस्करी के लिए एक संगठित रास्ता तैयार करने की कोशिश थी।

Read this: Chhindwara जुन्नारदेव ‘जहरीली मिठाई’ कांड: ससुर, देवर और ननद ने रची थी हत्या की साजिश, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Bhopal: करुणाधाम आश्रम में 21 फीट ऊंची पंचमुखी महाकाली ‘बड़ी अम्मा’ का भव्य स्वागत

Bhopal: राजधानी भोपाल के करुणाधाम आश्रम, नेहरू नगर में मध्यप्रदेश की पहली…

Bhopal: करुणाधाम आश्रम में 21 फीट ऊंची पंचमुखी महाकाली ‘बड़ी अम्मा’ का भव्य स्वागत

Bhopal: राजधानी भोपाल के करुणाधाम आश्रम, नेहरू नगर में मध्यप्रदेश की पहली…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में…

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. MP Navratri News: आज से…

Aaj ka Rashifal: जानें आज का राशिफल

Aaj ka Rashifal: 11 अक्टूबर 2026, रविवार का दिन शारदीय नवरात्रि की…

Delhi University के CDOE में नए शिक्षक संघ का गठन, डॉ. शचींद्र मोहन बने अध्यक्ष

Delhi University : दिल्ली विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग (SOL) के…

Tilak Varma ने रचा इतिहास, 40 से ज्यादा औसत और 140+ स्ट्राइक रेट के साथ बनाया अनोखा रिकॉर्ड

Tilak Varma: भारतीय क्रिकेट टीम के युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा ने टी20…