,

CM Yadav visits Chhindwara: CM डॉ यादव आज छिंदवाड़ा के लिए होंगे रवाना, सड़क दुर्घटना के घायलों से करेंगे मुलाकात

CM Yadav visits Chhindwara

CM Yadav visits Chhindwara: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज छिंदवाड़ा जाएंगे, जहां वे गुरुवार को हुई सड़क दुर्घटना के प्रभावित घायलों से मुलाकात करेंगे और उनके उपचार की जानकारी लेंगे।

CM Yadav visits Chhindwara: नई दिल्ली से सीधे छिंदवाड़ा के लिए रवाना

सूत्रों के अनुसार, मुख्यमंत्री अभी दोपहर में नई दिल्ली से लौटकर पहले भोपाल आएंगे फिर छिंदवाड़ा के लिए रवाना होंगे। उनका दौरा दुर्घटना प्रभावित क्षेत्रों में राहत और चिकित्सा व्यवस्था की समीक्षा करने के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

CM Yadav visits Chhindwara: घायलों के बेहतर इलाज और राहत कार्यों की समीक्षा

मुख्यमंत्री छिंदवाड़ा पहुंचकर प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। इस दौरान वे घायलों के इलाज की स्थिति, अस्पतालों में संसाधनों की उपलब्धता और राहत कार्यों का जायजा लेंगे।

read also: CM expresses grief on road accident: छिंदवाड़ा-नागपुर रोड पर सड़क दुर्घटना, CM डॉ मोहन यादव ने जताया दुख