Moradabad Municipal Corruption: नगर पालिका में भ्रष्टाचार की चरम सीमा, वार्ड 6 की सड़क का घोटाला वायरल

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Moradabad Municipal Corruption

Report by: Shamsher Malik, Edit by: Priyanshi Soni

Moradabad Municipal Corruption: मुरादाबाद के ठाकुरद्वारा नगर पालिका में भ्रष्टाचार लगातार उजागर हो रहा है। वार्ड 6 के कुछ युवाओं द्वारा वायरल किए गए वीडियो ने नगर पालिका के भ्रष्टाचार को नए रूप में सामने ला दिया है।

Moradabad Municipal Corruption: सीमेंटेड सड़क पर बनाई नई सड़क

वीडियो में दिखाया गया है कि वार्ड 6 की एक सड़क के निर्माण के लिए मोटी रकम पास की गई थी। लेकिन कॉलोनाइजर के साथ मिलीभगत करके पहले से बनी सीमेंटेड सड़क पर नई सड़क बनाई गई। वहीं मोहल्ले के अन्य हिस्सों में जहां सड़क निर्माण के लिए पैसा पास किया गया था, वहां सड़क बदहाल हालत में ही पड़ी हुई है।

Moradabad Municipal Corruption

Moradabad Municipal Corruption: नगर पालिका में हो रहा भ्रष्टाचार

स्थानीय लोगों का आरोप है कि पालिकाध्यक्ष इरफ़ान सैफी ने हठधर्मिता दिखाते हुए शासन और प्रशासन को नजरअंदाज किया और कॉलोनाइजर के साथ मिलकर निजी लाभ कमाया। इस घटना से साफ़ हो गया है कि नगर पालिका में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर पहुँच चुका है।

स्थानीय नागरिकों की मांग है कि उच्च अधिकारी मामले की जांच करें। उनका कहना है कि अगर गहन जांच हुई तो कई और बड़े भ्रष्टाचार के मामले उजागर हो सकते हैं।

नगर पालिका में इस तरह के घोटाले ने प्रशासन और जनसुविधाओं के बीच विश्वास की कमी को भी उजागर किया है।

यह खबर भी पढ़ें: Pilibhit stray cattle: घुंघचाई में आवारा पशुओं का आतंक, किसान बदहाल

Murder Investigation: नियामतपुर से लापता अधेड़ का शव बरामद, जमीन विवाद में हत्या की आशंका

Murder Investigation: भागलपुर जिले के नाथनगर चौकी नियामतपुर क्षेत्र से लापता एक

District Hospital : कांकेर जिला अस्पताल में ट्रॉमा यूनिट का निरीक्षण, 10 दिन में शुरू होगी MRI मशीन

रिपोर्ट: प्रशांत जोशी District Hospital : नवनिर्मित ट्रॉमा यूनिट का निरीक्षण, कमियों

Bhagalpur : 22 साल से फरार रेप का आरोपी पुलिस की रडार पर; महाराष्ट्र पुलिस ने शाहपुर में की छापेमारी

रिपोर्ट संजीव कुमार शर्मा Bhagalpur महाराष्ट्र के नागपुर से आई पुलिस टीम

Haldwani: पिज़्ज़ा आउटलेट्स पर खाद्य विभाग की रेड, सैंपलिंग से मचा हड़कंप

Report by: Deepak Adhikari Haldwani: हल्द्वानी में खाद्य सुरक्षा विभाग ने गर्मी

Sachin Tendulkar : दंतेवाड़ा में खेल क्रांति की शुरुआत, सचिन तेंदुलकर के दौरे से बढ़ा उत्साह

Sachin Tendulkar : छिंदनार में ऐतिहासिक दौरा, खेल सुविधाओं का होगा विस्तार