मुरादाबाद: मदरसे में छात्रा से वर्जिनिटी टेस्ट सर्टिफिकेट मांगने का मामला

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Moradabad: Madrasa student asked for virginity test certificate

मुरादाबाद जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। पाकबड़ा इलाके स्थित जामिया असानुल बनात गर्ल्स मदरसा ने 13 वर्षीय छात्रा के परिजनों से वर्जिनिटी (कौमार्य) टेस्ट सर्टिफिकेट की मांग की थी। मामला उजागर होने के बाद पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।

परिजनों की शिकायत पर मुरादाबाद पुलिस ने मदरसे की प्रिंसिपल, एडमिशन सेल इंचार्ज समेत अन्य लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एडमिशन सेल इंचार्ज शाहजहां को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर दिया है।

जानकारी के अनुसार, यह विवाद तब शुरू हुआ जब 13 वर्षीय बच्ची के परिजन उसे 7वीं से 8वीं कक्षा में एडमिशन दिलाने के लिए मदरसे पहुंचे। वहीं मदरसे प्रबंधन की ओर से परिजनों से बच्ची का वर्जिनिटी सर्टिफिकेट मांगा गया, जिससे परिजन भड़क उठे और उन्होंने तुरंत प्रशासन से शिकायत की।

मामले ने तूल पकड़ने के बाद प्रदेश सरकार ने संज्ञान लिया, जिसके बाद शुक्रवार को जिला प्रशासन की टीम जांच के लिए मदरसे पहुंची।

एसडीएम सदर राम मोहन मीणा अन्य विभागों की टीम के साथ मौके पर पहुंचे और मदरसे के रिकॉर्ड, एडमिशन प्रक्रिया और प्रबंधन से जुड़े दस्तावेजों की जांच की। अधिकारियों ने कहा कि दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी और मामले की पूरी पारदर्शी जांच की जाएगी।

इस घटना ने न केवल जिले बल्कि पूरे प्रदेश में शिक्षा संस्थानों की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि किसी भी स्थिति में इस तरह की अमानवीय और असंवेदनशील मांग को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

- Advertisement -
Ad imageAd image

Morena : गाली देने से रोका तो भड़का SAF जवान, सगे चाचा को सर्विस रिवॉल्वर से मारी गोली

संवाददाता- प्रताप सिंह बघेल Morena  मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में एक

Giridih : शादी की खुशियां मातम में बदलीं; सड़क हादसे में बाइक चालक की मौत, साथी गंभीर

Giridih सरिया थाना क्षेत्र के बागोडीह चौक-सारंडा रोड पर शुक्रवार को एक

Morena : गाली देने से रोका तो भड़का SAF जवान, सगे चाचा को सर्विस रिवॉल्वर से मारी गोली

संवाददाता- प्रताप सिंह बघेल Morena  मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में एक

Lucknow यूपी की सुरक्षा में ‘कवच’ बनेंगे 50 नए क्यूआरटी वाहन: सीएम योगी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

Lucknow उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था को और अधिक चुस्त-दुरुस्त बनाने और आपातकालीन

JHARKHAND : 45 वर्ष पुराने मंदिर में हुई प्राण प्रतिष्ठा, भव्य शोभायात्रा में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

JHARKHAND : विधि-विधान से संपन्न हुई प्राण प्रतिष्ठा, हजारों श्रद्धालु हुए शामिल

Deepak Baij : पीसीसी चीफ ने कानून व्यवस्था और धान खरीदी को लेकर राज्य सरकार पर साधा निशाना

Deepak Baij : छत्तीसगढ़ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैजने प्रदेश की

Raipur : होली के दिन बदमाश ने तलवार लहराकर फैलाया खौफ

Raipur : राजधानी रायपुर में होली के दिन एक बदमाश का तलवार

Bhilai में मंदिर में तोड़फोड़, असामाजिक तत्व ने भगवान राम की तस्वीर खंडित की

Report by: Vishnu Gautam Bhilai: भिलाई के सुपेला थाना क्षेत्र अंतर्गत शंकरपारा

Jashpur में भीषण सड़क हादसा, यात्री बस पलटी, 5 की मौत,20 घायल

Jashpur: छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया।