,

Monsoon in India: केरल में मानसून ने दी दस्तक, तेज हवाओं के साथ होगी भारी बारिश! IMD ने दी जानकारी

- Advertisement -
Ad imageAd image

देश के कई राज्यों में भीषण गर्मी पड़ रही है। जिसकी वजह से लोगों का जीना दुश्वार हुआ है। इस बीच भारतीय मौसम विभाग यानी आईएमडी ने एक अच्छी खबर दी है। विभाग के मुताबिक, दक्षिण-पश्चिम मानसून गुरुवार (30 मई) को केरल में प्रवेश कर चुका है। मानसून अब पूर्वोत्तर भारत के अधिकांश हिस्सों में आगे बढ़ने लगा है। चक्रवाती तूफान रेमल की वजह से पहले से ही पूर्वोत्तर भारत में बारिश हुई है, जो अब मानसून के पहुंचने से और बढेगी।

आईएमडी ने बताया कि मानसून इस बार समय से पहले ही केरल में दस्तक दे दी है। इस वजह से यहां जमकर बारिश हो रही है। दरअसल, कुछ दिन पहले ही चक्रवाती तूफान रेमल आया, जिसकी वजह से मानसून का फ्लो तेजी के साथ बंगाल की खाड़ी तक पहुंच गया। यही वजह है कि अब पूर्वोत्तर की ओर भी मानसून बढ़ने लगा है। रेमल की वजह से शनिवार से ही पश्चिम बंगाल, ओडिशा समेत पूर्वोत्तर भारत के कई राज्यों में बारिश हो रही है।

एक दिन पहले ही पहुंचा मानसून

विभाग की ओर से बुधवार को ही साफ कर दिया गया था कि दक्षिण पश्चिम मानसून के केरल में पहुंचने के लिए अनुकूल माहौल बन रहा है। आईएमडी ने उम्मीद जताई थी कि मानसून समय से पहले ही पहुंच सकता है। विभाग ने कहा था कि मानसून के 31 मई तक आने की उम्मीद है। हालांकि, मानसून एक दिन पहले ही यानी 30 मई को ही दस्तक दे दी है। केरल के ज्यादातर हिस्सों में बुधवार से ही भारी बारिश हो रही है। कोच्चि और तिरुवनंतपुरम शहरों में बारिश की वजह से जलजमाव देखने को मिल रहे हैं।

राजस्थान में पारा हाई

भीषण गर्मी से सबसे ज्यादा बिहार, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, मध्य प्रदेश और राजस्थान मार झेल रहे हैं। राजस्थान में तो कहीं-कहीं पारा 50 डिग्री तक पार कर चुका है जो लोगों के लिए दिक्कत बना हुआ है। राजस्थान को लेकर जयपुर मौसम विज्ञान केंद्र निदेशक राधेश्याम शर्मा ने कहा, “पिछले 24 घंटों में राजस्थान के ज्यादातर हिस्सों में अधिकतम तापमान में 1-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। अधिकतम तापमान फतेहपुर में 48.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हीट वेव का दौर पिछले 24 घंटों में उत्तर पश्चिमी और उत्तरी राजस्थान में ही दर्ज किया गया है। अगले 48 घंटों में अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज होगी…”

पुलवामा हमले की 5वीं बरसी: कब, क्यों और कैसे हुआ यह कायराना हमला?

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने महाकुंभ में आस्था की डुबकी लगाई

गुरदासपुर ब्लास्ट: बब्बर खालसा ने ली जिम्मेदारी, जांच में जुटी सुरक्षा एजेंसियां

Shikohabad Accident: शिकोहाबाद में करंट लगने से मजदूर की मौत, पोस्टमार्टम के लिए निजी एंबुलेंस का सहारा

रिपोर्ट - प्रेमपाल सिंह Shikohabad Accident फिरोजाबाद जिले के शिकोहाबाद थाना क्षेत्र

Train Accident: छपरा-सिवान रेलखंड पर ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, पहचान में जुटी पुलिस

रिपोर्टर: पवन कुमार सिंह Train Accident बिहार के छपरा-सिवान रेलखंड पर बुधवार

Khabar hatke: 15 हजार से हुई शुरुआत, 3 साल में 1 करोड़ पार; IT नौकरी छोड़ने वाले इस कपल की कहानी चौंका देगी

Khabar hatke: आईटी सेक्टर की अच्छी-खासी नौकरी छोड़कर कंटेंट क्रिएशन की दुनिया

क्रिकेट छोड़ नौकरी करने लगे Ishan Kishan? गले में RBI का ID कार्ड देखकर फैंस रह गए हैरान, सामने आई पूरी सच्चाई

Ishan Kishan: भारतीय क्रिकेट टीम के विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन हाल ही में

Fatehpur Police Encounter: फतेहपुर में पुलिस मुठभेड़, 25 हजार का इनामिया बदमाश गिरफ्तार

Fatehpur Police Encounter जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र में देर रात पुलिस

Trump पर हमले की आशंका, गोल्फ कोर्स के पास हथियारों के साथ संदिग्ध गिरफ्तार

Trump: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की सुरक्षा को लेकर एक बार

India Bangladesh Relations: भारत ने शेख हसीना के कार्यक्रम से बनाई दूरी, बांग्लादेश ने कहा- रिश्ते खराब नहीं करना चाहते

India Bangladesh Relations: बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की प्रस्तावित प्रेस