,

Monkey Terror: सक्ती में बंदरों का आतंक, 18 लोग घायल, गांवों में दहशत का माहौल

- Advertisement -
Ad imageAd image
Monkey Terror: Monkey terror in Sakti, 18 people injured

Monkey Terror: छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले के मालखरौदा क्षेत्र में इन दिनों बंदरों का आतंक तेजी से बढ़ता जा रहा है। पिछले 8-10 दिनों से बंदरों का झुंड गांवों में घूम रहा है, जिससे स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल बन गया है।

Monkey Terror: मालखरौदा क्षेत्र में 8-10 दिनों से सक्रिय झुंड, एक बंदर बेहद आक्रामक

बताया जा रहा है कि एक बंदर अत्यधिक आक्रामक हो गया है और लोगों पर हमला कर रहा है। अब तक करीब 18 लोग बंदरों के हमले में घायल हो चुके हैं। कलमी, मालखरौदा और पोता गांव में हालात ऐसे हैं कि ग्रामीण घरों से बाहर निकलने में भी डर रहे हैं।

Monkey Terror: वन विभाग की कार्रवाई नाकाम, ग्रामीणों ने प्रशासन से लगाई गुहार

ग्रामीणों का कहना है कि बंदरों के डर से बच्चों और बुजुर्गों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। रोजमर्रा के काम भी प्रभावित हो रहे हैं।

READ ALSO: Iran-US War: ट्रंप ने ईरान युद्ध को किया संबोधित, कहा- अमेरिका ने पूरा किया मिशन, नया ईरानी शासन युद्ध विराम के लिए तैयार

वहीं, वन विभाग की टीम बंदरों को पकड़ने में अब तक नाकाम साबित हुई है, जिससे लोगों में नाराजगी बढ़ रही है। ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप कर बंदरों के आतंक से राहत दिलाने की मांग की है, ताकि वे सुरक्षित तरीके से अपने दैनिक जीवन को जारी रख सकें।