गायब युवक की हत्या का मामला: परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही का लगाया आरोप, एसपी कार्यालय का घेराव कर किया प्रदर्शन

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

रिपोर्टरः सरताज खान, अपडेटः योगानंद श्रीवास्तव

फर्रुखाबाद। चार दिन पहले लापता हुए युवक की हत्या के मामले में पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाते हुए परिजनों ने सोमवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान मृतक के परिवार वालों ने पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े किए।

खेत से बुलाकर ले गया था युवक

बताया गया कि मृतक दीपक, हरदोई जिले के पाली कस्बे का निवासी था और फर्रुखाबाद जनपद के राजेपुर थाना क्षेत्र के साबितापुर गांव में खेती करता था। वह गेंहू की रखवाली कर रहा था, तभी उसी गांव का रहने वाला श्यामवीर उसे अपने साथ खेत से ले गया, जिसके बाद से दीपक लापता हो गया।

परिजनों की तहरीर पर भी नहीं हुई सख्त कार्रवाई

कई दिनों तक खोजबीन के बाद भी दीपक का कोई सुराग नहीं लगा तो परिजनों ने राजेपुर थाने में तहरीर दी और श्यामवीर पर हत्या का संदेह जताया। लेकिन पुलिस द्वारा अपेक्षित कार्रवाई न किए जाने पर गुस्साए परिजनों ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया।

शव तक बरामद नहीं कर पाई पुलिस

दीपक की पत्नी ने रोते हुए बताया कि चार दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस मृतक के शव की बरामदगी नहीं कर पाई है। उन्होंने पुलिस पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया और न्याय की मांग की।

आरोपी हिरासत में, दे रहा भटकाऊ बयान

इस मामले में सीओ अमृतपुर अजय वर्मा ने जानकारी दी कि अपर पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एक विशेष टीम का गठन किया गया है जो मामले की जांच कर रही है। आरोपी श्यामवीर को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है, लेकिन वह लगातार पुलिस को गुमराह कर रहा है और यह नहीं बता रहा कि शव कहां फेंका गया है।

पहलगाम आतंकी हमला: कश्मीर बंद और पर्यटकों को निकालने के लिए एयरलाइंस ने बढ़ाई उड़ानें..यह भी पढ़े

Anganwadi Holi Celebration: दंतेवाड़ा के आंगनबाड़ी में नन्हे बच्चों की मस्ती भरी होली

Anganwadi Holi Celebration: आंगनबाड़ी केंद्र में रंगों संग झूमे नन्हे कदम Anganwadi

HOLI SONGS: बॉलीवुड में होली गीतों की शुरुआत: 1940 की ‘औरत’ से रंगीन परंपरा तक

HOLI SONGS: भारतीय सिनेमा में होली सिर्फ एक त्योहार नहीं, बल्कि संगीत,

Rajasthan Holi Traditions: पत्थरमार से फूलों की होली तक, जानिए राजस्थान की 13 अनोखी परंपराएं

Rajasthan Holi Traditions: राजस्थान अपनी सांस्कृतिक विरासत, लोक परंपराओं और उत्सवधर्मिता के

Agriculture Success Story : अन्नदाता ही हैं मध्यप्रदेश के भाग्य विधाता : मुख्यमंत्री

डिजिटल डेस्क, स्वदेश न्यूज Agriculture Success Story : भोपाल, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन

DeepakKamboj SirsaNews : सीएम सैनी ने युवा कोच दीपक कंबोज को किया सम्मानित, दिव्यांग क्रिकेट को दिलाई नई पहचान

रिपोर्ट: राजरतन पारीक DeepakKamboj SirsaNews : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

ReengusDhulandi2026 : रींगस में धूलंडी की मची धूम, शवयात्रा और बारात बनीं आकर्षण का केंद्र

रिपोर्ट- सुमन ReengusDhulandi2026 : राजस्थान के रींगस शहर में धूलंडी का पर्व

Chhapra: अनियंत्रित बुलेट पेड़ से टकराई, इलाज के अभाव में तड़प-तड़प कर हुई युवक की मौत

रिपोर्ट: पवन कुमार सिंह Chhapra सारण जिले के जलालपुर थाना क्षेत्र में

Sasaram: नगर थाने में ही रणक्षेत्र बन गया परिसर, पुलिस की मौजूदगी में भिड़े दो गुट

Report: Avinash shrivastva Sasaram रोहतास जिले के सासाराम नगर थाने में मंगलवार

Holi Wishes: MP के खाद्य मंत्री ने प्रदेशवासियों को दी होली की शुभकामनाएं

Holi Wishes: मध्यप्रदेश के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविन्द

Holi Security Flag March: होली पर्व पर भानुप्रतापपुर में पुलिस का फ्लैग मार्च

Holi Security Flag March: संवेदनशील क्षेत्रों में मार्च कर दिया सुरक्षा का

Unnao : आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, मासूम समेत दो की मौत, 9 घायल

Report: Anmol kumar Unnao उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे