,

‘लापता लेडीज’ ऑस्कर से ‘लापता’, टॉप 15 में भी जगह नहीं बना पाई फिल्म

- Advertisement -
Ad imageAd image
'Missing Ladies' missing from Oscars, the film could not make it to the top 15

आमिर खान और किरण राव की फिल्म लापता लेडीज़ ऑस्कर से बाहर हो चुकी है। जानकारी के अनुसार फिल्म टॉप 15 में अपनी जगह नहीं बना पाई। पूरे मामले की जानकारी मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेज़ ने दी। फिल्म निर्माताओं को उम्मीद थी की, फिल्म लापता लेडीज़ ऑस्कर अवॉर्ड जीत सकती है लेकिन ऐसा नहीं हुआ। बता दे कि , फिल्म का निर्माण आमिर खान और निर्देशन किरण राव द्वारा किया गया था।

महिलाओं की शिक्षा पर आधारित है फिल्म
ग्रामीण पृष्टभूमि पर आधारित ‘लापता लेडीज़’ में दो महिलाओं के एक्सचेंज होने की कहानी बताई जाती है, जो ट्रेन से उतरते वक्त बदल जाती है। घूंघट होने के कारण दोनों के पति उन्हें जल्दबाज़ी में पहचान नहीं पाते जिसके बाद एक महिला चाय कि दुकान पर एक महिला के साथ काम करने लगती है जबकि दूसरी जानबूझकर किसी और व्यक्ति के घर पर रहकर अपनी पढ़ाई को दोबारा शुरु करने की कोशिश करती है। फिल्म में ग्रामीण महिलाओं के शादी के बाद के संघर्ष को दिखाया गया है। इस फिल्म में रवि किशन, छाया कदम, स्पर्श श्रीवास्तव, प्रतिभा रांटा और नितांशी गोयल मुख्य किरदार में है। बता दे कि, ऑस्कर नॉमिनेशन की जानकारी 17 जनवरी को मिलेगी, जबकि अवॉर्ड सेरेमनी 2 मार्च को होगी, जिसमें विजेताओं का ऐलान किया जाएगा।

Chanakya Niti: रक्षाबंधन पर भाई-बहन को जरूर बताएं चाणक्य की ये 7 बातें, जिंदगी भर आएंगी काम

Chanakya Niti: रक्षाबंधन सिर्फ भाई-बहन के रिश्ते को सेलिब्रेट करने का त्योहार

Deoghar Congress Protest: चंदा चोरी और खान-खनिज संशोधन विधेयक के विरोध में कांग्रेस का धरना

रिपोर्ट: इम्तियाज अंसारी Deoghar Congress Protest झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश

Bhopal: अटूट विश्वास का पर्व रक्षाबंधन – राजकुमार बरूआ

"येन बद्धो बलिराजा दानवेन्द्रो महाबलः।तेन त्वामभिबध्नामि रक्षे मा चल मा चल॥लिप्यंतरण:" रक्षाबंधन

Indore: H1N1 को लेकर विशेषज्ञ की सलाह, कहा- डरना नहीं, संभलना होगा

Indore: मानसून के दौरान इन्फ्लुएंजा-ए (H1N1) यानी स्वाइन फ्लू के मामलों में