,

बदमाशों ने की हिस्ट्रीशीटर के घर फायरिंग, पुलिस ने किया हत्या के प्रयास का मामला दर्ज

- Advertisement -
Ad imageAd image
Miscreants opened fire at the history-sheeter's house, police registered a case of attempt to murder.

ग्वालियर। ग्वालियर में पुरानी रंजिश के चलते चार गुंडो ने ट्रांसपोर्टर व हिस्ट्रीशीटर के घर तवातोड़ फायरिंग कर दी। घटना हजीरा थाना क्षेत्र के कांच में स्थित न्यू कॉलोनी की है। फायरिंग के बाद बदमाश फरार हो गए हैं। घटना स्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरे में बदमाश बंदूक के साथ कैद हुए हैं। वहीं पुलिस ने चारों बदमाशों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है।
आरोपी फरार, पुलिस जुटी तलाश में
दरअसल ग्वालियर के हजीरा थाना क्षेत्र के न्यू कॉलोनी में रहने वाले सोनू पाल ट्रांसपोर्टर है। वहां देर रात खाना खाने के बाद सोने की तैयारी कर रहे थे कि तभी उनके मोबाइल पर कॉल आया। कॉल पास ही रहने वाले अजीत तोमर का था। कॉल रिसीव करते ही अजीत ने उस पर आरोप लगाया कि वह उसकी हत्या कराने की साजिश रच रहा है। उसके आरोप पर उसने ऐसी किसी बात से इनकार किया और अजीत से सुबह बात करने के लिए कहा और कॉल कट कर दिया। कुछ ही देर बाद अजीत तोमरए अंशू राजावतए गोलू सिकरवार व एक अन्य के साथ अजीत हाथ में राइफल लेकर उसके घर पहुँचे और गाली गलौज करना शुरू कर दिया। शोर सुनकर वह बाहर पहुंचा और उन्हें शांत कराने का प्रयास किया तो अजीत व उसके साथियों ने फायरिंग करना शुरू कर दिया। पहली गोली उसके सिर से करीब एक फीट की ऊंचाई से निकली तो वह घबरा गया और जान बचाने के लिए घर में घुसकर जान बचाई। उसके घर के अंदर जाने के बाद आरोपी दरवाजे पर लगातार गालियां देकर फायरिंग करते रहे। अचानक हुई घटना से आस.पास के लोग भी दहशत में आ गए और अपने घरों में छिपे रहे। फायरिंग का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची तो आरोपी वहां से भाग निकले। पुलिस ने उनके घरों पर दबिश दी। लेकिन वह अपने घरों से फरार मिले। पुलिस का कहना है कि दोनों ही पक्ष हिस्ट्रीशीटर है और उनके खिलाफ का ही आपराधिक मामले थाने में दर्ज हैं। और उनका पुराना विवाद चला आ रहा है। फिलहाल पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर चारो आरोपियों के खिलाफ मामल दर्ज कर लिया है।

- Advertisement -
Ad imageAd image

RPF Jawan Assault: रेलवे कर्मचारी और आरपीएफ जवान पर मारपीट का आरोप, घटना का वीडियो वायरल

रिपोर्टर: निज़ाम अली RPF Jawan Assault पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र में एक युवक

Praggnanandhaa ने फिर मचाया तहलका, आखिरी बाजी से पहले ही जीत लिया बड़ा खिताब; करोड़ों की इनामी राशि भी मिली

Praggnanandha: भारतीय शतरंज के युवा ग्रैंडमास्टर आर. प्रज्ञानानंद ने एक बार फिर

Delimitation Bill: परिसीमन बिल पर सरकार का आत्मविश्वास, अगस्त में विशेष सत्र बुलाने के संकेत

Delimitation Bill प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एनडीए सांसदों के साथ हुई बैठक

‘इस्लामिक NATO’ की तैयारी! सऊदी, पाकिस्तान और तुर्की के बीच आज होगा बड़ा रक्षा समझौता

NATO: सऊदी अरब, पाकिस्तान और तुर्की के बीच एक अहम त्रिपक्षीय रक्षा

PM Modi ने नेतन्याहू से फोन पर की बात, पश्चिम एशिया के हालात पर चर्चा; भारत-इजरायल साझेदारी की समीक्षा

PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के

Handloom Day पर PM Modi की अपील, कहा- स्वदेशी और हथकरघा अपनाएं; सोशल मीडिया पर पोस्ट किया वीडियो

PM Modi: राष्ट्रीय हथकरघा दिवस से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों

CG: Top 10

CG: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. छत्तीसगढ़ में 2 दिन

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. उज्जैन के मंदिर में