मिर्जापुर में रेल हादसा: कालका एक्सप्रेस की चपेट में आए 6 श्रद्धालु

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
मिर्जापुर में रेल हादसा: कालका एक्सप्रेस की चपेट में आए 6 श्रद्धालु

Reporter: Ashwini Modanwal, Edit By: Mohit Jain

उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले के चुनार रेलवे स्टेशन पर बुधवार सुबह हावड़ा से कालका जा रही कालका एक्सप्रेस की चपेट में आने से 6 श्रद्धालुओं की मौत हो गई। सभी श्रद्धालु कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा स्नान करने आए थे। हादसा तब हुआ जब श्रद्धालु प्लेटफॉर्म क्रॉस कर ट्रैक पार कर रहे थे।

मुख्यमंत्री ने जताया शोक
सीएम योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया और मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदनाएँ जताईं। उन्होंने राहत और बचाव कार्य तेज करने, घायलों का उचित इलाज सुनिश्चित करने और SDRF व NDRF टीमों को मौके पर भेजने के निर्देश दिए।

हादसे की स्थिति
कालका एक्सप्रेस स्टेशन पर बिना रुके तेज रफ्तार से गुजर रही थी। हादसे के बाद रेलवे पुलिस (RPF) और जीआरपी ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। मृतक श्रद्धालु सोनभद्र और आसपास के क्षेत्रों के बताए गए हैं।

Firozabad में भीषण सड़क हादसा: दो रोडवेज बसों के बीच आमने-सामने की भिड़ंत, एक दर्जन यात्री घायल

रिपोर्ट - प्रेमपाल सिंह Firozabad फिरोजाबाद जिले के शिकोहाबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत

Bribery Case : गिरीडीह में ACB की बड़ी कार्रवाई, 5 हजार रिश्वत लेते JE गिरफ्तार

Bribery Case : मनरेगा कार्य के नाम पर मांगी थी रिश्वत, शिकायत

Bulldozer Action Protest: मैनपाट में बुलडोजर कार्रवाई के विरोध में चक्काजाम, NH-43 पर यातायात ठप

Bulldozer Action Protest: अम्बिकापुर के मैनपाट क्षेत्र में प्रशासन की बुलडोजर कार्रवाई