Mirzapur: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की अहम मुलाकात

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Mirzapur: Important meeting of BJP State President Pankaj Chaudhary

Report- Ashwini Modanwal

Mirzapur: उत्तर प्रदेश के मीरजापुर जनपद से बड़ी राजनीतिक खबर सामने आई है। विधानसभा चुनाव 2027 से पहले भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की एक अहम मुलाकात हुई, जिसे संगठनात्मक दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी चुनार विधायक अनुराग सिंह के आवास पर पहुंचे, जहां उनके आगमन पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने भव्य और जोरदार स्वागत किया। कार्यकर्ताओं में प्रदेश अध्यक्ष के आगमन को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला और ढोल-नगाड़ों व नारों के साथ उनका अभिनंदन किया गया।

इस दौरान भाजपा के कद्दावर नेता, पूर्व मंत्री और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश सिंह से भी प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की मुलाकात हुई। दोनों नेताओं के बीच संगठन की मजबूती, आगामी विधानसभा चुनाव 2027 की रणनीति और क्षेत्रीय मुद्दों को लेकर विस्तार से चर्चा होने की जानकारी सामने आई है।

इसके बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी मगरहा भी पहुंचे, जहां एक बार फिर चुनार विधायक अनुराग सिंह के आवास पर उनका भव्य स्वागत किया गया। बड़ी संख्या में मौजूद कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं और नारों के साथ प्रदेश अध्यक्ष का उत्साहपूर्वक स्वागत किया।

भाजपा सूत्रों के अनुसार, यह दौरा संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और आगामी चुनावों के लिए कार्यकर्ताओं में ऊर्जा भरने के उद्देश्य से किया गया है। प्रदेश अध्यक्ष की यह मुलाकातें मीरजापुर की राजनीति में नई हलचल के संकेत दे रही हैं।

Horoscope: 12 April 2026

Horoscope: 12 अप्रैल 2026, रविवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से महत्वपूर्ण माना

Firozabad में भीषण सड़क हादसा: दो रोडवेज बसों के बीच आमने-सामने की भिड़ंत, एक दर्जन यात्री घायल

रिपोर्ट - प्रेमपाल सिंह Firozabad फिरोजाबाद जिले के शिकोहाबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत

Bribery Case : गिरीडीह में ACB की बड़ी कार्रवाई, 5 हजार रिश्वत लेते JE गिरफ्तार

Bribery Case : मनरेगा कार्य के नाम पर मांगी थी रिश्वत, शिकायत

Bulldozer Action Protest: मैनपाट में बुलडोजर कार्रवाई के विरोध में चक्काजाम, NH-43 पर यातायात ठप

Bulldozer Action Protest: अम्बिकापुर के मैनपाट क्षेत्र में प्रशासन की बुलडोजर कार्रवाई