धमतरी में अजूबा: ‘जलपरी जैसा बच्चा’ जन्मा

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Miracle in Dhamtari: A 'mermaid-like child' was born

रिपोर्ट- वैभव चौधरी, एडिट- विजय नंदन

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां 28 वर्षीय महिला ने एक ऐसे शिशु को जन्म दिया, जिसके दोनों पैर आपस में जुड़े हुए थे और वह जलपरी (Mermaid) की तरह दिख रहा था। जन्म के समय डॉक्टर और नर्स भी इस अद्भुत नजारे को देखकर हैरान रह गए। दुर्भाग्य से जन्म के तीन घंटे बाद ही शिशु की मौत हो गई।

चिकित्सा विज्ञान में इसे मरमेड सिंड्रोम (Mermaid Syndrome) कहा जाता है। यह एक दुर्लभ स्थिति है, जिसमें बच्चे के शरीर का निचला हिस्सा विकसित नहीं हो पाता और पैर आपस में जुड़ जाते हैं। डॉक्टरों के अनुसार, इस स्थिति में बच्चे का जेंडर भी जन्म के बाद तुरंत पता नहीं चल पाता। प्रसूता की डिलिवरी कराने वाली जिला अस्पताल धमतरी की विशेषज्ञ डॉ. रागिनी सिंह ठाकुर ने बताया कि महिला जब अस्पताल पहुंची, तब गर्भ में बिलकुल भी पानी नहीं था। स्थिति गंभीर होने पर तुरंत सीजर से डिलिवरी कराई गई। डॉक्टर के मुताबिक बच्चे का ऊपरी हिस्सा सामान्य था। आंख, नाक और हार्ट विकसित थे। लेकिन रीढ़ की हड्डी से नीचे का हिस्सा पूरी तरह फ्यूज था, यानी जलपरी की तरह जुड़ा हुआ था। बच्चे का वजन मात्र 800 ग्राम था और जन्म के करीब 3 घंटे बाद उसकी मौत हो गई।

Miracle in Dhamtari: A 'mermaid-like child' was born

छत्तीसगढ़ का पहला, भारत का दूसरा मामला बताया जाता है। डॉक्टरों का कहना है कि यह छत्तीसगढ़ का पहला और भारत का दूसरा मामला है। इस दुर्लभ स्थिति के कारण शिशु लंबे समय तक जीवित नहीं रह पाता। यह घटना न केवल चिकित्सा विज्ञान के लिए चुनौतीपूर्ण है, बल्कि इसने समाज में भी बड़ी चर्चा छेड़ दी है।

Maharajganj के नौतनवा में गैस के लिए मची मारामारी, हाईवे पर लगी लंबी कतार

Report by: Rajesh Jaiswal Maharajganj: महाराजगंज जिले के नौतनवा में गैस उपभोक्ताओं

Rohtas के नोखा में वृद्ध का शव बरामद, पीट-पीटकर हत्या की आशंका

Report by:Avinash Srivastwa Rohtas: रोहतास जिले के नोखा थाना क्षेत्र में गुरुवार

Khatushyamji में फाल्गुनी लक्खी मेला सकुशल संपन्न, प्रशासन ने निकाली निशान पदयात्रा

Report by: Suman Khatushyamji: विश्व प्रसिद्ध खाटूश्यामजी फाल्गुनी लक्खी मेला इस वर्ष

Haridwar में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गौकशी रोककर 2 गोवंश बरामद

Haridwar: हरिद्वार के बहादराबाद थाना क्षेत्र में पुलिस ने रातोंरात बड़ी सफलता

Oscar Awards: रॉबर्ट डाउनी जूनियर के साथ प्रियंका चोपड़ा तैयार, ऑस्कर अवॉर्ड्स में करेंगी स्टेज शेयर

Oscar Awards: अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनास को 98वें अकादमी अवॉर्ड्स में प्रस्तुतकर्ता

Lucknow में चाइनीज मांझे का कहर, 2 लोगों की गर्दन कटी

Lucknow: लखनऊ में चाइनीज मांझे का खतरा एक बार फिर सड़कों पर

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की टॉप 10 खबरें CG: 1. टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की टॉप 10 खबरें 1. वन विश्राम गृहों में शराब

Horoscope: 06-03-26

Horoscope: जानें आज का राशिफल Horoscope: मेष राशि – आज का राशिफल