मेक्सिको की राष्ट्रपति के साथ सार्वजनिक दुर्व्यवहार, नशे में शख्स ने की छेड़छाड़

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

BY: Yoganand Shrivastva

मेक्सिको सिटी: मेक्सिको की राष्ट्रपति क्लाउडिया शीनबाम के साथ मेक्सिको सिटी में एक सार्वजनिक स्थल पर शर्मनाक घटना हुई। राष्ट्रपति ने नेशनल पैलेस के पास जनता से बातचीत कर रही थीं, तभी एक नशे में धुत शख्स उनके पास आया और उन्हें जबरदस्ती छूने और किस करने की कोशिश की। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

घटना का विवरण
वीडियो में देखा जा सकता है कि भीड़ के बीच उस शख्स ने राष्ट्रपति के कंधे और गर्दन पर जबरदस्ती हाथ रखने का प्रयास किया। हालांकि, सुरक्षा कर्मियों ने तुरंत हस्तक्षेप किया और शख्स को घटनास्थल से हटाया। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। यह घटना मंगलवार, 4 नवंबर की बताई जा रही है।

राष्ट्रपति की प्रतिक्रिया
क्लाउडिया शीनबाम ने कहा कि वह इस व्यक्ति के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेंगी। उन्होंने बताया कि अगर किसी ने राष्ट्रपति के साथ ऐसा किया, तो देश की अन्य महिलाओं के लिए भी यह गंभीर चिंता का विषय है। राष्ट्रपति ने कहा कि यह उनका पहला अनुभव नहीं है और छात्रा रहते हुए भी उन्होंने ऐसे अनुभवों का सामना किया था।

महिला सुरक्षा पर बहस
इस घटना ने मेक्सिको में महिलाओं की सुरक्षा और लैंगिक असमानता पर बहस छेड़ दी है। महिला अधिकार समूहों का कहना है कि पुरुषवादी मानसिकता के कारण महिलाओं को अक्सर सार्वजनिक जगहों पर असुरक्षित महसूस करना पड़ता है। देश में महिलाओं के खिलाफ हिंसा की दर बहुत अधिक है और 98% मामलों में अपराधियों को सजा नहीं मिलती।

सुरक्षा और राजनीतिक पहल
राष्ट्रपति शीनबाम ने अपने चुनावी अभियान में महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने का वादा किया था, लेकिन अब तक इस दिशा में पर्याप्त सुधार नहीं हुए हैं। इस घटना ने राष्ट्रपति की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं, क्योंकि सुरक्षाकर्मियों की मौजूदगी के बावजूद आरोपी राष्ट्रपति के पास इतनी आसानी से पहुंच गया।

Nanakmatta Murder Case: हाईकोर्ट ने आरोपी दिलबाग सिंह की दूसरी जमानत याचिका खारिज की

Nanakmatta Murder Case: उत्तराखंड हाईकोर्ट ने नानकमत्ता डेरा साहिब के प्रमुख बाबा

Illegal Plotting Action: MDDA का बुलडोजर एक्शन जारी, हिंदूवाला में 50 बीघा अवैध प्लाटिंग ध्वस्त

Illegal Plotting Action: मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (MDDA) द्वारा अवैध प्लाटिंग और अवैध

Ticket Checking Drive: मधुपुर रेलवे स्‍टेशन पर स्‍पेशल चेकिंग, 86 पैसेंजर्स बिना टिकट धरे गए

Ticket Checking Drive: झारखंड के देवघर जिले में स्थित मधुपुर रेलवे स्टेशन

Chanakya Niti : पुराने से पुराने दुश्मन को कैसे जीतें? आचार्य चाणक्य ने बताए हैं ये खास तरीके

Chanakya Niti : आचार्य चाणक्य भारत के महान राजनीतिज्ञ, अर्थशास्त्री और नीति-निर्माता

Horoscope : आज का राशिफल, जानिए मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा दिन

Horoscope : ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहों और नक्षत्रों की स्थिति का