Medicine Investment Fraud: मेडिसिन कंपनी में निवेश के नाम पर 12.50 लाख की ठगी

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Medicine Investment Fraud

Medicine Investment Fraud: खैरागढ़। मेडिसिन कंपनी में पैसा लगाकर कम समय में रकम दोगुनी करने का लालच देकर एक युवक से 12 लाख 50 हजार रुपये की ठगी करने वाले शातिर आरोपी को केसीजी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पहले भी कई जिलों में ठगी की वारदातों को अंजाम दे चुका था और अपनी पहचान छिपाने के लिए लगातार नाम व पता बदलता रहा था।

Medicine Investment Fraud: निवेश के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा

पुलिस के अनुसार, थाना छुईखदान क्षेत्र निवासी प्रार्थी रेखचंद जंघेल से वर्ष 2021 से 2022 के बीच आरोपी सुखविंदर सिंह कडियाला और उसके साथी हुलास कुमार साहू ने दवाई कंपनी में निवेश और 30 प्रतिशत कमीशन का झांसा देकर रकम ऐंठ ली थी। पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की थी।

Medicine Investment Fraud: 30 घंटे की कार्रवाई में पकड़ाया आरोपी

तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने लगातार 30 घंटे तक कार्रवाई करते हुए आरोपियों को हिरासत में लिया। पूछताछ में सुखविंदर सिंह कडियाला ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। अदालत ने उसे न्यायिक रिमांड पर उपजेल सलोनी भेज दिया है। वहीं दूसरे आरोपी हुलास कुमार साहू के खिलाफ आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।

READ ALSO: 112 Driver Protest Raipur: 112 वाहन चालकों की नौकरी पर संकट, गृह मंत्री के निवास के बाहर धरना

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी तरह की संदिग्ध निवेश योजनाओं से बचें और धोखाधड़ी की आशंका होने पर तुरंत शिकायत दर्ज कराएं।

Dumka: आसनबनी में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, दो युवकों की मौत, तीन की हालत गंभीर

रिपोर्टर -आगस्टीन हेम्बरम Dumka । दुमका जिले के रानीश्वर थाना क्षेत्र अंतर्गत

Integrated Healthcare System को मजबूत बनाएगा पारंपरिक और आधुनिक चिकित्सा विज्ञान का समन्वय- डॉ. ए.के. द्विवेदी

Integrated Healthcare System: “नॉर्थ-ईस्टर्न इंस्टीट्यूट ऑफ आयुर्वेद एंड होम्योपैथी संस्थान (एनईआईएएच)” में

Fake Appointment Letter Scam: राज्य शिक्षा आयोग के नकली पत्र से सालों तक नौकरी

Fake Appointment Letter Scam: खैरागढ़ जिले में शिक्षा विभाग से जुड़ा एक

Jaunpur: एनएच-731 पर काल बनी रफ्तार, ट्रैक्टर और इनोवा की भिड़ंत में एक की मौत, 6 गंभीर

Jaunpur। जिले के बदलापुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत बबुरा मोड़ के पास