,

इंदौर में मेडिकल स्टोर कर्मचारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

- Advertisement -
Ad imageAd image

रिपोर्ट: देवेंद्र जायसवाल

इंदौर: दवा बाजार स्थित हीरा मेडिकल स्टोर में काम करने वाले धर्मेंद्र (32) पुत्र प्रकाश कुमार की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, धर्मेंद्र अपने मेडिकल स्टोर जा रहे थे, तभी रास्ते में अचानक गिर पड़े।

आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत घटना की सूचना मेडिकल स्टाफ को दी। मौके पर पहुंचे डॉक्टरों ने धर्मेंद्र को मृत घोषित कर दिया। मृतक का शव बाद में पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया।

संयोगितागंज पुलिस ने बताया कि धर्मेंद्र लोहा मंडी के निवासी थे और पिछले तीन साल से हीरा मेडिकल में कार्यरत थे। घटना के समय एक मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव (एमआर) वहां से गुजर रहे थे, जिन्होंने तुरंत हीरा मेडिकल शॉप को घटना की जानकारी दी।

परिजनों के अनुसार, धर्मेंद्र के पीछे पत्नी और दो बच्चे हैं, जो लोहा मंडी में रहते हैं। उनके माता-पिता और भाई तेजाजी नगर इलाके में निवास करते हैं। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है और मौत के कारणों का पता लगाने के लिए पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

Bahraich Tiranga Bike Rally: बहराइच में ऐतिहासिक तिरंगा बाइक रैली, युवाओं के उत्साह से गूंजा शहर

रिपोर्टर-शबीहुल हसनैन Bahraich Tiranga Bike Rally 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर

Jalaun Suicide Case: जालौन में युवक ने फांसी लगाकर दी जान, रुपये के लेनदेन को लेकर विवाद की जांच शुरू

रिपोर्ट: अफजाल अहमद Jalaun Suicide Case कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सहावनाका निवासी

Aaj Ka Rashifal: 6 शुभ योगों के बीच जानें कैसा रहेगा रविवार का दिन

Aaj Ka Rashifal: 16 अगस्त 2026, रविवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से

Analog Paneer Ban: यूपी सरकार का बड़ा फैसला, एनालॉग पनीर, क्रीम, घी और खोवा पर प्रतिबंध

Analog Paneer Ban उत्तर प्रदेश सरकार ने खाद्य सुरक्षा और उपभोक्ताओं के