Report: Abhay mishra
पोर्टल से गायब हुई कुम्हार जाति, छात्र और युवाओं के हक पर असर
Mauganj मध्य प्रदेश के नवगठित मऊगंज जिले से बड़ी समस्या सामने आई है। रीवा जिले में अनुसूचित जाति के रूप में दर्ज कुम्हार (प्रजापति) समाज अब मऊगंज जिले में सरकारी पोर्टल पर दिखाई नहीं दे रहा। इसके चलते जाति प्रमाण पत्र जारी नहीं हो रहे, छात्रवृत्ति नहीं मिल रही और युवाओं को सरकारी नौकरियों में आवेदन का अधिकार भी प्रभावित हो रहा है। समाज के हजारों छात्र और युवा इस कारण शासन की योजनाओं से कट गए हैं और भविष्य अनिश्चितता में फंसा है।

प्रशासन से निराश, प्रजापति समाज ने उठाई आवाज
Mauganj अखिल भारतीय कुम्हार महासभा के जिलाध्यक्ष राममिलन प्रजापति के अनुसार, समाज ने कलेक्टर, स्थानीय विधायक और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष तक कई बार अपनी समस्या उठाई, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। लोक सेवा केंद्रों पर लोगों को लगातार यही जवाब मिलता है कि पोर्टल में नाम नहीं है, इसलिए प्रमाण पत्र जारी नहीं किए जा सकते। इससे छात्रों और युवाओं में आक्रोश बढ़ रहा है।

ज्ञापन सौंपा, आंदोलन की चेतावनी
Mauganj जाति प्रमाण पत्र और स्कॉलरशिप न मिलने के कारण बच्चों के स्कूलों में दाखिले रुक रहे हैं और युवा सरकारी नौकरियों के इंतजार में उम्र गवा रहे हैं। इसी मुद्दे को लेकर समाज ने कलेक्टर के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा और प्रशासन को एक सप्ताह का अल्टीमेटम दिया है। अब सवाल यह है कि क्या यह समस्या केवल तकनीकी खामी है या प्रशासन की लापरवाही, और क्या मऊगंज में एक बड़ा जनांदोलन होने वाला है।
Read this: Lucknow : यूपी दिवस विशेष: पलायन नहीं, अब ‘परावर्तन’ का युग





