,

मऊ: सिरफिरे आशिक ने युवती पर फेंका तेज़ाब, शादी से इंकार बना खौफनाक हमले की वजह

- Advertisement -
Ad imageAd image

BY: Yoganand Shrivastva

मऊ (उत्तर प्रदेश): मऊ जिले में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली एक घटना सामने आई है, जहां एक युवक ने एक युवती पर इसलिए तेजाब फेंक दिया क्योंकि वह उसकी नहीं बन सकी। यह दर्दनाक घटना घोसी कोतवाली के कटिहारी गांव की है, जहां शादी की तैयारियों में जुटी 25 वर्षीय युवती पर तेजाब से हमला किया गया।

युवती 23 मई को तिलक और 27 मई को शादी के बंधन में बंधने वाली थी। घटना के दिन वह बैंक से पैसे निकालकर अपने घर लौट रही थी, तभी पहले से घात लगाए बाइक सवार दो युवकों ने उस पर तेजाब उड़ेल दिया। इस हमले में युवती का चेहरा, गला और कंधा गंभीर रूप से झुलस गया। लगभग 60 प्रतिशत जलने के बाद उसे आनन-फानन में आजमगढ़ के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत अब भी नाजुक बनी हुई है।

“तू मेरी नहीं हुई, तो किसी और की भी नहीं होगी”

पीड़िता ने पुलिस को दिए अपने बयान में बताया कि हमलावरों में से एक ने हमला करने से पहले धमकी भरे लहजे में कहा, “तू मेरी नहीं हुई, तो किसी और की भी नहीं होने दूंगा।” इस सनसनीखेज हमले में शामिल मुख्य आरोपी की पहचान राम जनम सिंह पटेल के रूप में हुई है, जो चार बच्चों का पिता है और पहले से विवाहित है।

पुलिस जांच में सामने आया कि राम जनम पिछले पांच वर्षों से युवती से एकतरफा प्रेम करता था और वह उससे विवाह करने का इच्छुक था। जब उसे पता चला कि युवती की शादी तय हो चुकी है, तो उसने अपने साथियों—मनोज और सुरेन्द्र—के साथ मिलकर इस जघन्य साजिश को अंजाम दिया।

तीनों आरोपी गिरफ्तार, बाइक बरामद

पुलिस ने इस मामले में तेजी से कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को नहर के पास से गिरफ्तार कर लिया। साथ ही वारदात में इस्तेमाल की गई बाइक भी बरामद कर ली गई है। पूछताछ में मुख्य आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार किया और बताया कि उसने ही तेजाब फेंकवाने की योजना बनाई थी।

पुलिस की कार्रवाई और धाराएं

अपर पुलिस अधीक्षक महेश सिंह अत्री ने जानकारी दी कि आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। तीनों आरोपियों—राम जनम सिंह पटेल, मनोज और सुरेन्द्र—को न्यायालय में प्रस्तुत कर दिया गया है।

फिलहाल पीड़िता अस्पताल में जिंदगी और मौत से संघर्ष कर रही है, और पूरा इलाका इस वीभत्स वारदात से स्तब्ध है।

हरमनप्रीत कौर vs चमारी अथापथ्थू: कौन जीतेगा कप्तानी की लड़ाई? 4th ODI लाइव!..यह भी पढ़े

Aravalli Illegal Mining Action : अरावली क्षेत्र में अवैध खनन पर कार्रवाई, वन विभाग की टीम को देख जेसीबी चालक फरार

रिपोर्ट: गुलशन कुमार Aravalli Illegal Mining Action : महेंद्रगढ़। हरियाणा के महेंद्रगढ़

Migraine Causes: महिलाओं को पुरुषों से ज्यादा क्यों होता है माइग्रेन? जानिए हार्मोन के अलावा ये कारण भी

Migraine Causes: माइग्रेन को अक्सर सामान्य सिरदर्द समझकर नजरअंदाज कर दिया जाता

Job News: रेलवे में अप्रेंटिस के 3205 पदों पर भर्ती, 31 अगस्त तक करें आवेदन

Job News: रेलवे में अप्रेंटिसशिप करने का सपना देख रहे युवाओं के

Bhopal: महिला स्वास्थ्य के लिए प्रतिबद्ध सीएम डॉ. मोहन, जानें कैसे और मजबूत की टेक होम राशन व्यवस्था

Bhopal: मध्यप्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव महिलाओं के स्वास्थ्य की

Imran Khan एक बार फिर पहुंचे अदियाला जेल, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद हुआ था मेडिकल चेकअप

Imran Khan: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को मेडिकल जांच के

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. उत्तर-मध्य छत्तीसगढ़ में भारी बारिश

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. इंदौर हत्याकांड में मासूम की