Mathura: यमुना एक्सप्रेसवे पर हादसा: 7 बसें और 2 कारें टकराईं, 13 की मौत, 25 घायल

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Mathura

Mathura: यमुना एक्सप्रेसवे पर मंगलवार सुबह करीब 4:00 बजे कोहरे के कारण सात बसें और दो कारें आपस में टकरा गईं। टक्कर के बाद पांच बसों और दो कारों में आग लग गई। हादसे में 13 लोगों की जलकर मौत हो गई, जबकि कई यात्री घायल हो गए। जिला अधिकारी सीपी सिंह ने मरने वालों की पुष्टि की और बताया कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घायलों का अस्पताल में इलाज जारी
हादसे में घायल 25 लोगों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। अधिकारियों ने बताया कि सभी घायलों की स्थिति अब खतरे से बाहर है। आग लगने से कई बसें पूरी तरह जल गई हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना का संज्ञान लिया और डीएम व एसएसपी को घायलों की हर संभव मदद करने का निर्देश दिया।

रेस्क्यू ऑपरेशन और मदद कार्य
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हादसे के समय कई गाड़ियों में तेज धमाके हुए, जो सुनकर ऐसा लगा जैसे गोली चली हो। स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य में जुट गए। करीब 20 एंबुलेंस से लगभग 150 लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस, फायर ब्रिगेड और SDRF की टीमों ने घायलों को निकालने और आग बुझाने का काम किया।

अधिकारियों का बयान और जांच
डीएम और एसपी सहित उच्च अधिकारी मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य की निगरानी कर रहे हैं। हादसे में कितने लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, इसकी पुष्टि जारी है। स्थानीय लोगों ने बताया कि बसों में आग लगने के कारण कई यात्रियों की जान जा सकती थी, लेकिन आधिकारिक तौर पर चार लोगों की मौत हुई है।

CM योगी ने जताया दुख

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर हुए भीषण सड़क हादसे पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि यह दुर्घटना अत्यंत दुःखद और हृदय विदारक है।

मुख्यमंत्री ने अपनी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ व्यक्त की और घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। उन्होंने जिला प्रशासन के अधिकारियों को घायलों के समुचित उपचार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

साथ ही उन्होंने प्रभु श्री राम से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्माओं को अपने श्री चरणों में स्थान मिले और घायल व्यक्ति शीघ्र स्वस्थ हों।

आगे की कार्रवाई
प्रशासन ने राहत एवं बचाव कार्य को प्राथमिकता दी है। सभी घायलों को तत्काल चिकित्सा सहायता प्रदान की जा रही है। हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है, जिसमें कोहरे के प्रभाव और वाहन चालकों की स्थिति की भी समीक्षा की जाएगी।

यह खबर भी पढ़ें: Vijay Diwas 1971 History: जब 13 दिनों में घुटनों पर आ गया पाकिस्तान,और हुआ बांग्लादेश का जन्म

Bageshwar Dham : सामूहिक विवाह सबसे उत्तम, खर्चीली शादियों से बचें: मुख्यमंत्री

Bageshwar Dham : मुख्यमंत्री ने बागेश्वर धाम में सामूहिक कन्या विवाह सम्मेलन

Dumka: मयूराक्षी के तट पर ‘राजकीय जनजातीय हिजला मेला 2026’ का आगाज, पारंपरिक धुनों से गुंजायमान हुआ परिसर

रिपोर्टर -आगस्टीन हेम्बरम Dumka झारखंड की समृद्ध जनजातीय संस्कृति का संगम 'हिजला

Firozabad फिरोजाबाद का मान: प्रयांशी राजपूत का CBSE अंडर-17 नेशनल महिला क्रिकेट टीम में चयन

रिपोर्ट - प्रेमपाल सिंह Firozabad जनपद के आईवी इंटरनेशनल स्कूल की छात्रा

Bhopal भोपाल के विकास की नई उड़ान: राज्यमंत्री श्रीमती गौर ने किया साढ़े 5 करोड़ से अधिक लागत के विकासकार्यों का भूमिपूजन

Bhopal पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर

KhatuShyamJi : फाल्गुनी मेला 2026 के लिए भव्य सजावट, तैयारियों में जुटे 120 बंगाली कारीगर

रिपोर्ट- सुमन KhatuShyamJi : विश्व प्रसिद्ध तीर्थ नगरी खाटू श्याम मंदिर में

Nawada: शादी वाले घर में ‘गेहुंअन’ निकलने से मची खलबली, वन विभाग ने सुरक्षित किया रेस्क्यू

रिपोर्टर:- ऋषभ कुमार Nawada रजौली नगर पंचायत के वार्ड संख्या 07, बभनटोली

Haridwar Kumbh2027 : शहरी विकास सचिव नीतीश झा ने CCTV कंट्रोल रूम और हर की पौड़ी का किया निरीक्षण

रिपोर्ट: धर्मराज Haridwar Kumbh2027 : हरिद्वार, अगले वर्ष प्रस्तावित 2027 महाकुंभ को