मथुरा: लव मैरिज, धोखा और साजिश..फिर जो हुआ वो दिल दहला देगा

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Mathura: Love marriage, betrayal and conspiracy…what happened next will shock you.

रिपोर्ट, खन्ना सैनी

मथुरा: थाना गोविंद नगर क्षेत्र में मंगलवार देर रात उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब लव मैरिज करने वाले एक युवक ने घरेलू विवाद के बीच अपनी पत्नी खुशी अग्रवाल के सिर में गोली दाग दी। गोली लगने से खुशी गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे तुरंत सिम्स हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। डॉक्टर्स के अनुसार उसकी हालत अभी भी बेहद नाज़ुक है।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल महिला के परिजनों से पूछताछ की। पीड़िता के पिता विपिन अग्रवाल ने आरोपी पति सूरज पर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कराने के लिए तहरीर दी है।

बताया जा रहा है कि खुशी और सूरज ने करीब पाँच वर्ष पहले लव मैरिज की थी। शादी के बाद से ही दोनों के बीच अनबन लगातार बढ़ती चली गई। मामला इतना बिगड़ा कि तलाक की प्रक्रिया अदालत में विचाराधीन थी। इसी दौरान यह दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। गोविंद नगर पुलिस ने आरोपी सूरज की तलाश तेज कर दी है और मामले में गंभीर धाराओं के तहत कार्रवाई की जा रही है। घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।

Hindu Swabhiman Sammelan : उत्तर प्रदेश के 11 जिलों में होंगे हिंदू स्वाभिमान सम्मेलन

Hindu Swabhiman Sammelan : नई दिल्ली में श्री चित्रगुप्त अखाड़ा की महत्वपूर्ण

MP TOP 10: शिक्षा, विकास, खेल और प्रशासनिक फैसलों की रही चर्चा

1. MP TOP 10: एमपी बोर्ड के 10वीं-12वीं परीक्षा परिणाम घोषित MP

Chanakya Niti : हर मजबूत स्त्री में होते हैं ये 5 गुण, चाणक्य के ये नियम बदल देंगे जिंदगी

Chanakya Niti : आचार्य चाणक्य को भारत के महान नीति-निर्माताओं, अर्थशास्त्रियों और