,

Mathura : दौलतपुर दोसेरस मडोरा गांव में साइबर अपराध रोकने पंचायत, ग्रामीणों ने ली कसम

Mathura

रिपोर्ट, खन्ना सैनी

पंचायत में हुआ संकल्प
Mathura थाना गोवर्धन क्षेत्र के दौलतपुर दोसेरस मडोरा गांव में गुरुवार को साइबर अपराध रोकने के लिए विशेष पंचायत आयोजित की गई। ग्राम प्रधान लिली के नेतृत्व में हुई इस पंचायत में बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। ग्रामीणों ने पुलिस और प्रशासन के सामने शपथ ली कि अब कोई भी व्यक्ति साइबर अपराध में शामिल नहीं होगा और उल्लंघन करने वालों को सीधे पुलिस के हवाले किया जाएगा।

फरार आरोपी ने दिया आत्मसमर्पण का आश्वासन
Mathura पंचायत के दौरान एक ग्रामीण ने अपने भाई, जो साइबर अपराध के मामले में फरार था, से फोन पर बात करवाई। आरोपी ने 25 जनवरी तक पुलिस के सामने आत्मसमर्पण करने का आश्वासन दिया। इससे पूरे गांव में सकारात्मक संदेश गया कि अपराध के खिलाफ सामूहिक पहल हो रही है।

पुलिस-प्रशासन की योजना और अन्य संकल्प
Mathura गोवर्धन सीओ अनिल कुमार सिंह ने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि जल्द ही गांव में स्थायी पुलिस चौकी स्थापित की जाएगी। इसके साथ ही पंचायत में जुआ और शराब न पीने का भी संकल्प लिया गया। सीओ और ग्राम प्रधान ने मीडिया से बातचीत में इसे गांव के लिए एक महत्वपूर्ण और सकारात्मक कदम बताया।

Read this: Dehli : दिल्ली-न्यूयॉर्क उड़ान में तकनीकी समस्या, एयर इंडिया विमान सुरक्षित वापस लौटा

Katni News: टीटी नगर स्टेडियम में कटनी के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, एथलेटिक्स में जीते पदक

Katni News: भोपाल के टीटी नगर स्टेडियम में आयोजित एथलेटिक्स प्रतियोगिता में…

Indore News: नेकलेस टूटने का बदला, गर्लफ्रेंड की एक्टिवा में लगवाई आग

Indore News: इंदौर के पंढरीनाथ थाना क्षेत्र में युवती की एक्टिवा में…

Kawardha News: चिल्हीडार पूजा और बेटा जौतिया महाव्रत का आयोजन, MP-ओडिशा-महाराष्ट्र से पहुंचीं माताएं

Kawardha News: कवर्धा में गोंडी धर्म संस्कृति संरक्षण समिति और छत्तीसगढ़ गोंडवाना…

दिल्ली में महिलाओं की सुरक्षा पर Supreme Court सख्त, पुलिस से पूछा- अपराध रोकने का क्या है इंतजाम?

Supreme Court: दिल्ली-एनसीआर में महिलाओं और नाबालिग लड़कियों के खिलाफ सामने आए…